{"_id":"665794c756e83cc93f0c137a","slug":"bhakiyu-staged-a-sit-in-protest-against-revenue-workers-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101155-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: राजस्व कर्मियों के विरोध में भाकियू ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: राजस्व कर्मियों के विरोध में भाकियू ने किया धरना-प्रदर्शन
Thu, 30 May 2024 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 30 May 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
अतरौली में एसडीएम व सीओ से बात करते भाकियू पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Samvad
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील धरना देकर प्रदर्शन किया। किसान नेता विमल तोमर ने कहा कि अतरौली के किसानों को राजस्व विभाग के कर्मचारी परेशान कर रहे हैं। किसानों पर राजस्व कर्मी फर्जी रिपोर्ट लिखवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गांव हारूनपुर कला के किसान कई दशकों से जिस जमीन को जोत रहे हैं और वह जमीन उनके पूर्वजों के नाम थी। लेकिन बिना किसी सूचना के उक्त जमीन गंगा के नाम कर दी गई है। प्रशासन उक्त जमीन किसानों के नाम वापस करे। वहीं बरला क्षेत्र में एक लेखपाल ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों के नाम फर्जी रिपोर्ट लिखवा दी है। गालिबपुर में चकमार्ग पर कब्जे किए जाने की शिकायतों पर राजस्व कर्मियों ने कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की। एसडीएम अनिल कटियार व सीओ मो. अकमल ने ज्ञापन लेने के साथ उनकी बातें सुनीं। इसके बाद समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, जगदीश यादव, सुंदर सिंह, मुलायम सिंह, देवेंद्र सिंह, ओमपाल, अर्जुन सिंह मौजूद रहे।