फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bhaarat bauddhik pareeksha at Raja Mahendra Pratap Singh University

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: भारत बौद्धिक परीक्षा 31 जनवरी को, तैयारी पूरी, प्रवेश पत्र जारी

Fri, 30 Jan 2026 06:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Jan 2026 06:38 PM IST
सार

प्रश्नपत्र में कुल 81 प्रश्न होंगे, जिनमें 80 बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ) तथा एक वर्णनात्मक प्रश्न शामिल होगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह साढ़े नौ बजे हैं। 

विज्ञापन
bhaarat bauddhik pareeksha at Raja Mahendra Pratap Singh University
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 31 जनवरी को “भारत बौद्धिक परीक्षा” का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को भारतीय बौद्धिक परंपरा, समसामयिक विषयों एवं तार्किक क्षमता से जोड़ना है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा में केवल वही विद्यार्थी सम्मिलित हो सकेंगे। जिन्होंने पूर्व में विधिवत पंजीकरण कराया है। प्रश्नपत्र में कुल 81 प्रश्न होंगे, जिनमें 80 बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ) तथा एक वर्णनात्मक प्रश्न शामिल होगा। संचालन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर एक मुख्य संचालन समिति गठित की गई है। मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने बताया कि पंजीकृत विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के दिन विद्यार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह साढ़े नौ बजे हैं। 

विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस प्रकार की बौद्धिक परीक्षाएं विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, विश्लेषणात्मक सोच और ज्ञान के प्रति गंभीरता विकसित करती हैं। उन्होंने सभी पंजीकृत विद्यार्थियों से समयबद्ध एवं अनुशासित ढंग से परीक्षा में सम्मिलित होने का आह्वान किया।-प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह, कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन


यह है परीक्षा संचालन समिति
समिति में प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह (अध्यक्ष), प्रो. गीतिका सिंह (नोडल अधिकारी), प्रो. नीता वार्ष्णेय (सह-नोडल अधिकारी), प्रो. अंजना कुमारी (परीक्षा प्रभारी), प्रो. वीरेंद्र वार्ष्णेय (सह परीक्षा प्रभारी), प्रो. रोली अग्रवाल (मूल्यांकन प्रभारी), प्रो. इन्दू वार्ष्णेय (सह मूल्यांकन प्रभारी), डॉ. चितरंजन भारती (मुख्य परीक्षक), श्री प्रबुद्ध सिंह (कुलसचिव – सदस्य) तथा श्री पवन कुमार (उप कुलसचिव – सदस्य) को नामित किया गया है एवं डॉ केशव शर्मा परीक्षा कोर्डिनेटर के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed