{"_id":"64f9ba989465681acb0f0645","slug":"beggar-robbed-the-woman-after-intoxicating-her-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: भीख मांगने आई, उसे देने को महिला गई कमरे में कुछ लेने, पीछे से आई भिखारिन ने दे दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: भीख मांगने आई, उसे देने को महिला गई कमरे में कुछ लेने, पीछे से आई भिखारिन ने दे दिया घटना को अंजाम
Thu, 07 Sep 2023 05:27 PM IST
चमन शर्मा
दिगंबर, अमर उजाला, अलीगढ़
दिगंबर, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Sep 2023 05:27 PM IST
सार
भीख मांगने के लिए एक भिखारिन आई। उसने महिला से भीख के रूप में कुछ देने के लिए कहा, तो महिला भिखारिन को भीख डालने के लिए घर के अन्दर बने कमरे में गई। कमरे में महिला को अकेला देख भिखारिन पीछे-पीछे आ गई।
विज्ञापन
पीड़ित महिला उमा देवी
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव भानोंली में बुधवार सुबह 9:30 बजे की करीब भीख मांगने आई एक भिखारिन ने महिला को नशीला पदार्थ सुघां दिया। भिखारिन घर में रखे नगदी, सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गई। घटना के बाद घट पर लौटे परिवार के लोगों ने महिला को बेहोश देखा। यह देखकर सभी के होश उड़ गए। पीड़ित महिला ने अज्ञात भिखारिन के खिलाफ लोधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोधा पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और भीख मांगने के नाम पर लूटने वाली भिखारिन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लोधा के गांव भानोंली निवासी उमा देवी पत्नी राजकुमार के परिजनों ने बताया कि भीख मांगने के लिए एक भिखारिन आई। उसने महिला से भीख के रूप में कुछ देने के लिए कहा, तो महिला भिखारिन को भीख डालने के लिए घर के अन्दर बने कमरे में गई। कमरे में महिला को अकेला देख भिखारिन पीछे-पीछे आ गई। भिखारिन ने महिला को नशीला पदार्थ सुघां दिया। जिससे महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन
भिखारिन ने मौका पाकर घर में रखे रुपये, सोने-चाँदी के जेवरात चुरा लिए और नौ दो ग्यारह हो गई। खेत में पशुओं के लिए चारा काटकर वापस लौटे परिवार के लोगों ने महिला को घर के अन्दर कमरे में बेहोश देखा। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन परिवार के लोगों ने महिला के शरीर पर पानी डाला, तब महिला को कुछ होश आया।
विज्ञापन
महिला ने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया। परिवार के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने घटना की जानकारी की और भिखारी महिला चोर की तलाश करने में जुट गई। पीड़ित महिला ने लोधा थाने में भिखारिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।