फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Befriended US professor by pretending to be a prophet started obscene chats cheated 1.30 lakhs

Aligarh News: भविष्यवक्ता बताकर यूएस के प्रोफेसर से की दोस्ती, करने लगा अश्लील चैट, 1.30 लाख ठगे

Sun, 26 Feb 2023 10:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 10:09 PM IST
सार

यूएसए में बतौर प्रोफेसर सेवारत व्यक्ति की 2020 में रोरावर क्षेत्र के युवक से उसकी सोशल मीडिया के जरिये मुलाकात हुई। दोस्ती गहरी होने पर दोनों में अंतरंग बातचीत व चैट तक हुई। फिर ब्लैकमेल करने लगा। अब तक युवक ने 1.30 लाख रुपये हड़प लिए हैं।

विज्ञापन
Befriended US professor by pretending to be a prophet started obscene chats cheated 1.30 lakhs
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के रोरावर क्षेत्र के युवक पर खुद को भविष्यवक्ता बताकर सोशल मीडिया पर यूएस में रहने वाले एनआरआई प्रोफेसर से दोस्ती करने, फिर अश्लील चैट कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। अब तक रोरावर के युवक ने 1.30 लाख रुपये हड़प लिए हैं। अब 5 लाख रुपये और मांगे जा रहे हैं। मामले में दूतावास के जरिये एसएसपी से हुई शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है और उसको रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


यूएसए के विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर सेवारत व्यक्ति की ओर से एसएसपी को शिकायत भेजी गई। कहा गया कि वह भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है, जिसने 2003-2006 तक ब्रह्मचारी के रूप में वृंदावन के एक गुरुकुल में पढ़ाई की है। आरोप के अनुसार 2020 में रोरावर क्षेत्र के ऋषभ शर्मा नाम के युवक से उसकी सोशल मीडिया के जरिये मुलाकात हुई। भारतीय होने के नाते प्रोफेसर उससे आकर्षित हुए और ऋषभ ने खुद को ज्योतिष वक्ता बताया। इसे लेकर दोनों के बीच अध्ययन, दर्शन आदि विषय पर बातचीत हुई। 
विज्ञापन


इसी दौरान कोविड के दौर में आरोपी ने लोगों की मदद के नाम पर रुपये लिए। इस दौरान दोस्ती गहरी होने पर दोनों में अंतरंग बातचीत व चैट तक हुई। इसी बीच 8 अगस्त 2021 को आरोपी ने खुद व परिवार की जरूरत, आर्थिक हालात आदि का हवाला देकर रुपये मांगना शुरू कर दिया। कहा कि अगर रुपये नहीं मिले तो उसकी संपत्ति जब्त हो जाएगी। इस पर प्रोफेसर ने रुपये देने से मना किया तो संरक्षित वीडियो चैट का हवाला देते हुए ब्लैकमेल किया। इस पर प्रोफेसर ने कुछ रुपये भेज दिए। इस तरह अब तक कुल 1.30 लाख रुपये भेजे गए। अब पांच लाख रुपये और मांगे गए। न देने पर धमकी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रोफेसर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को फोन पर धमका दिया। मगर अधिकार से बाहर बताकर मुकदमा नहीं किया। आरोपी ने लिखित माफी भी मांगी। अब 11 फरवरी 2023 से फिर उसने रुपये मांगना शुरू कर दिया और 19 फरवरी को ईमेल भेजा। साथ में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 20 फरवरी को एक नग्न तस्वीर का स्क्रीनशॉट भी भेजा। 


साथ में 21 फरवरी को प्रोफेसर के कार्यालय के एक अधिकारी को ईमेल पर धमकी दी। इन्हीं से आजिज आकर प्रोफेसर ने दूतावास के जरिये एसएसपी को मेल भेजा। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए रोरावर में आरोपी रामप्यारीपुरम के ऋषभ शर्मा पुत्र शीलनिधि शर्मा पर मुकदमा दर्ज कर रविवार को उसे जेल भेजा है। एसएसपी के अनुसार मामले में अब आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed