फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beer distributed to Kanwariyas in memory of father police sent to lockup

Aligarh News: पिता की याद में कांवड़ियों को बांटी बीयर, पुलिस ने पहुंचाया हवालात

Sat, 18 Feb 2023 09:27 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 09:27 AM IST
सार

अलीगढ़ के रामघाट रोड इलाके में देवत्रय अस्पताल के सामने एक युवक कांवड़ियों को बीयर की केन बांट रहा था। मोबाइल व सीसीटीवी में कैद युवक के चेहरे व बाइक नंबर के आधार पर उसे दबोच लिया गया। युवक ने बताया कि बताया कि पिता की याद में उनकी आत्मा की शांति के लिए वह यह कर रहा था। 

विज्ञापन
Beer distributed to Kanwariyas in memory of father police sent to lockup
कांवड़ियों को बीयर बांटने वाला हवालात में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के रामघाट रोड इलाके में देवत्रय अस्पताल के सामने शुक्रवार दोपहर अजीब-ओ-गरीब घटनाक्रम हुआ। यहां एक युवक कांवड़ियों को बीयर की केन बांट रहा था। यह देख आसपास के लोग दंग रह गए और पुलिस को खबर दे दी। हालांकि पुलिस के आने से पहले वह भाग गया। मगर मोबाइल व सीसीटीवी में कैद युवक के चेहरे व बाइक नंबर के आधार पर उसे दबोच लिया गया। 

विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि पंद्रह दिन पहले उसके पिता का देहांत हुआ है। उनकी आत्मा की शांति के लिए उन्हीं की याद में वह बीयर बांट रहा था। क्वार्सी के श्रीनगर का युवक योगेश दोपहर में निरंजनपुरी के ठेके से बीयर की केन का एक कर्टन खरीदकर सड़क पर चल रहे कांवड़ियों को बांटने लगा। इस दौरान कांवड़िये उससे बचने भी लगे। मगर कुछ युवक बीयर की केन ले गए।
विज्ञापन


कांवड़ियों को बीयर बांट रहा युवक
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ युवकों ने उसका वीडियो बनाया और पुलिस को खबर दे दी। इस सूचना पर पहुंची क्वार्सी पुलिस को देख वह भाग गया। बाद में उसे कुछ देर के प्रयास में ही उसको दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान बताई और बताया कि पिता की याद में उनकी आत्मा की शांति के लिए वह यह कर रहा था। 

सीओ तृतीय शिव प्रताप सिंह के अनुसार युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने लोगों की भावनाओं को आहत किया है। इधर, आबकारी विभाग की ओर से बीयर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है, जिसमें निर्धारित मानक से अधिक बीयर एक ही व्यक्ति को बेचने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed