{"_id":"59482fcf4f1c1b03678b4679","slug":"beef-choppers-can-be-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीफ खाने वालों की काट दी जाए जुबान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीफ खाने वालों की काट दी जाए जुबान
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Chakrapani Ji talking to journalists
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौमी एकता मंच के कार्यक्रम में प्रख्यात संत चक्रपाणि महाराज ने भाजपा व आरएसएस पर तीखा हमला बोला। कहा, केंद्र व राज्य सरकार को गोमाता की इतनी ही चिंता है तो वह कठोर कानून बनाएं, जिसमें बीफ का सेवन करने वालों की जुबान काटकर फेंक देने का प्रावधान हो। इस सरकार ने राम मंदिर का भी राजनीतिकरण कर दिया है।
कश्मीर के अलगावादियों को सुरक्षा व्यवस्था देने के स्थान पर तिहाड़ जेल में डाल देना चाहिए। कहा, समय आ गया है भाजपा व आरएसएस के बड़बोले नेताओं के मुंह पर अलीगढ़ का ताला डालने का।
सासनीगेट क्षेत्र के एडीए कालोनी में सोमवार को कौमी एकता मंच के सम्मान समारोह कार्यक्रम में संत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज आए थे। यहां मंच से लोगों ने उनको माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी छोटे-छोटे बूचड़खाने बंद करवा रहे हैं। इन्हें देश के बड़े बड़े स्लाटर हाउस बंद करवाकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक एक केंद्रीय गोरक्षा कानून बनाना चाहिए, जिसमें बीफ खाने वालों की जुबान काट देने का साफ प्रावधान हो। कहा, उनकी सरकार के गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू खुले मंच पर बीफ खाने की बात करते हैं। उन्होंने अपने मंत्री के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की।
कहा, एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की पैरवी करते हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान पीएम के घर जाकर गले मिलकर केक काटते हैं। इससे उनकी कथनी और करनी में साफ अंतर दिखाई देता है।
इस दौरान मंच के अध्यक्ष मनोज सक्सेना, एमसी गुप्ता, नवी अहमद, राजेश गौड़, राकेश शर्मा, प्रवीन सक्सेना, सलीम मेब, इरशाद भाई, अनुपम सक्सेना, आलोक तहारिया आदि मौजूद रहे। मनोज सक्सेना ने सभी का आभार जताया।
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने दाऊद इब्राहिम की गाड़ी खरीदी और उसमें आग लगाने का एलान किया तो उनके पास धमकी भरे फोन आना शुरू हो गए। फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिलती। उन्होंने एक दिन फोन उठाकर उसे अपना पता बता दिया। साथ ही जब फोन करने वाले का पता पूछता तो उसके बाद से आज तक कोई फोन नहीं आया।