{"_id":"668741863d7f640bb20df9f7","slug":"beaten-for-taking-people-to-a-party-four-jailed-aligarh-news-c-113-1-sali1011-100934-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दावत में ले जाने पर पीटा, चार को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दावत में ले जाने पर पीटा, चार को भेजा जेल
Fri, 05 Jul 2024 06:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:12 AM IST
सार
नगला सुमेर निवासी पिंकी देवी 3 जुलाई की शाम गांव में ही दावत खाने गईं थीं। पड़ोस की एक युवती को भी साथ ले गईं। इसी बात पर 4 जुलाई सुबह युवती के परिवार की दबंग महिलाओं ने पहले उस परिवार की निशा को पीटा।
विज्ञापन
जेल प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विस्तार
थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव नगला सुमेर में दावत में पड़ोस की युवती को साथ ले जाने पर महिलाओं में आपस में मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले एक महिला की तहरीर पर तीन पुरुषों को शांतिभंग में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
नगला सुमेर निवासी पिंकी देवी पत्नी सत्यप्रकाश व गीता देवी पत्नी बाबूलाल 3 जुलाई की शाम गांव में ही दावत खाने गईं थीं। पड़ोस की एक युवती को भी साथ ले गईं। इसी बातपर 4 जुलाई सुबह युवती के परिवार की दबंग महिलाओं ने पहले उस परिवार की निशा को पीटा। इसके बाद बीचबचाव करने आई पिंकी देवी व गीतादेवी को भी पीटा।
विज्ञापन
्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र
पुलिस ने निशा, पिंकी देवी, गीता देवी को इलाज के लिए छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा है। पिंकी देवी ने इसकी तहरीर दी थी। पुलिस ने इस प्रकरण में एक पक्ष से राजकुमार व उनके पिता यादराम व दूसरे पक्ष से महेंद्र सिंह पुत्र ननू सिंह, मनवीर सिंह पुत्र महीपाल सिंह को शांतिभंग में जेल भेजा है।
विज्ञापन