फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   be bold and careful in main things of women safety.

अपराजिताः सुरक्षा का मुख्य शस्त्र है सचेत रहना और आत्मविश्वास

Thu, 28 Nov 2019 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 28 Nov 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
be bold and careful in main things of women safety.
मीनाक्षी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बुधवार शाम को स्वर्ण जयंती नगर स्थित कावेरी फेस-1 कॉलोनी में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गए।

विज्ञापन


ताइक्वांडो के मास्टर ट्रेनर असरार अहमद व खिलाड़ी महफूज आलम ने महिलाओं को आत्मरक्षा की बेसिक तकनीक, कमजोर व मजबूत शारीरिक अंगों को प्रयोग करना सिखाया। यहां उन्होंने महिलाओं से कहा कि सचेत रहना और आत्मविश्वास रखना ही सुरक्षा का मुख्य शस्त्र है।
विज्ञापन


आत्मरक्षा की तकनीकों का अभ्यास करने से भविष्य में असहज स्थिति खुद के अनुकूल रहेगी। युवतियां तथा बच्चे भी खुद की रक्षा कर सकते हैं। बस घटना के दौरान घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्स, मोबाइल छिनने से बचाने और बच्चों को अकेले में अपने बचाव के लिए टिप्स भी दिए। इस मौके पर पूर्णिमा गुप्ता, दीक्षा सिंह, शालिनी अग्रवाल, प्रिया गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, रेनू वार्ष्णेय, सीमा मित्तल, नीरा शर्मा, दीपशिखा गर्ग, कमलेश चोपड़ा, सुमन वार्ष्णेय, डॉ. शिशुपाल वार्ष्णेय, अंजू सिंह, डॉ. वीरेंद्र वार्ष्णेय, अजय सिंह, डॉ. अनिल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

यह हैं सुख सुविधाएं
कावेरी फेस-1 में 40 ड्यूपलेक्स घर बने हुए हैं। गेट बंद कॉलोनी में 24 घंटे चौकीदार, एक मंदिर, एक पार्क, एक पुजारी, सीसीटीवी कैमरे की सुविधा है।
रविवार सुबह सभी करते हैं ध्वजारोहण
कॉलोनी में मौजूद लोग मिलकर हर रविवार सुबह नौ बजे एक साथ पार्क में ध्वजारोहण करते हैं। जन्माष्टमी, होली, गोवर्धन पूजा, भंडारा जैसे आयोजन सामूहिक रूप से आयोजित होते हैं।

यह बोली महिलाएं
- महिला सशक्तिकरण के लिए अमर उजाला द्वारा चलाया जाने वाला अपराजिता कार्यक्रम काबिल ए तारीफ है। - डॉ. दीक्षा सिंह
- ऐसे कार्यक्रम बच्चों के लिए भी आयोजित होते रहने चाहिए। इससे बच्चे समाज में स्वयं की सुरक्षा कर पाएंगे। - पूर्णिमा वार्ष्णेय
- बताई गई तकनीक को स्वयं और बच्चों को भी अभ्यास करवाएंगे। आज के दौर में सचेत रहना जरूरी है। - प्रिया गुप्ता
- कार्यक्रम में हंसते हंसाते कई सारी अच्छी जानकारियां दी गई हैं। ऐसे आयोजन जनता के लिए लाभप्रद हैं। - डॉ. इंदु सिंह
72 वर्षीय कमलेश चोपड़ा ने जीता म्यूजिकल चेयर गेम
कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर गेम आयोजित किया गया। जिसमें 72 वर्षीय कमलेश चोपड़ा प्रथम, शालिनी अग्रवाल द्वितीय व रेनू वार्ष्णेय तृतीय रहीं। बालक-बालिका वर्ग के गेम में उत्कर्ष विजेता बने। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अंजू सिंह व मीनाक्षी अग्रवाल का खाना है लाजवाब
कॉलोनी में होली के मौके पर सामूहिक रूप से भोज का आयोजन होता है। इसमें सभी परिवार मिलकर पार्क में अपने अपने घरों से खास व्यंजन लेकर आते हैं। सभी को अंजू सिंह व मीनाक्षी अग्रवाल के खाने का इंतजार रहता है।

अंजू सिंह।

अंजू सिंह।- फोटो : CITY OFFICE

 

पूर्णिमा वार्ष्णेय ।

पूर्णिमा वार्ष्णेय ।- फोटो : CITY OFFICE

 

कावेरी कालोनी फेस 1 में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम ट्रेनर सुरक्षा को लेकर टिप्स ?

कावेरी कालोनी फेस 1 में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम ट्रेनर सुरक्षा को लेकर टिप्स ?- फोटो : CITY OFFICE

 

प्रिया गुप्ता ।

प्रिया गुप्ता ।- फोटो : CITY OFFICE

 

डॉ दीक्षा सिंह।

डॉ दीक्षा सिंह।- फोटो : CITY OFFICE

 

डॉ इन्दू सिंह।

डॉ इन्दू सिंह।- फोटो : CITY OFFICE

 

कावेरी कालोनी फेस 1 में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में म्युजिकल चेयर विजेता कमल?

कावेरी कालोनी फेस 1 में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में म्युजिकल चेयर विजेता कमल?- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed