फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh become champion in Basketball, Meerut in Volleyball

यूपी: बास्केटबॉल में अलीगढ़ तो वॉलीबॉल में चैंपियन बना मेरठ

Fri, 23 Aug 2019 04:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2019 04:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh become champion in Basketball, Meerut in Volleyball
विजेता - फोटो : Amar Ujala

23वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन बास्केटबॉल में 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के जवानों के सिर जीत का सेहरा बंधा, जबकि वॉलीबॉल का खिताब 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ ने जीता।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में आईटीआई छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन


गुरुवार को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के खेल मैदान पर बास्केटबॉल का फाइनल 38वीं वाहिनी अलीगढ़ व 6वीं वाहिनी मेरठ के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में मेजबान अलीगढ़ ने मेरठ को 45-21 से शिकस्त दी। अलीगढ़ के त्रिमोहन गौतम, राहुल शर्मा ने शानदार खेल दिखाया। मैच के रेफरी की भूमिका में जाकिर रजा, जतिन, दिनेश गौड़, विमल शर्मा, शहबाज खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलीबॉल फाइनल 38वीं वाहिनी अलीगढ़ व 6वीं वाहिनी मेरठ के बीच खेला गया। मेरठ के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए अलीगढ़ के खिलाड़ियों को खूब छकाया। मेरठ ने आसानी से तीन सेट में अलीगढ़ को हरा दिया। रेफरी की भूमिका में सरदार हुसैन, शरीफ आलम, हसन अदनान, दानिश खान, मोहम्मद फैसल रहे। कमेंट्री प्लाटून कमांडर फखरे आलम ने किया।

इस अवसर पर 38वीं वाहिनी अलीगढ़ के सेनानायक अनीस अहमद अंसारी, सहायक सेनानायक उमर दराज खां, 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सहायक सेनानायक आशीष कुमार, राजेंद्र सिंह, सोमवीर सिंह सिरोही आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed