फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Basement and flat seal of Tulsi Apartment

Aligarh: महिलाओं ने किया सीलिंग कार्रवाई का विरोध, तुलसी अपार्टमेंट का बेसमेंट और फ्लैट सील

Fri, 10 Nov 2023 10:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 10:58 PM IST
सार

दुबे का पड़ाव पर 800 वर्ग मीटर भूखंड पर स्वीकृति आवासीय मानचित्र के खिलाफ तुलसी अपार्टमेंट में निर्माण किया गया है। इसके पांचवें तल पर अवैध फ्लैट बना दिए गए हैं। बेसमेंट का निर्माण भी नियमों के खिलाफ किया गया था।

विज्ञापन
Basement and flat seal of Tulsi Apartment
तुलसी अपार्टमेंट को सील करते एडीए विभाग के अधिकारी - फोटो : एडीए

विस्तार

एडीए ने 10 नवंबर को थाना गांधीपार्क क्षेत्र के दुबे का पड़ाव स्थित तुलसी अपार्टमेंट में नक्शे के खिलाफ बने बेसमेंट और फ्लैट को सील कर दिया। इस दौरान टीम का विरोध भी हुआ। महिलाओं ने सीलिंग की कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और अधिकारियों की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। टीम ने अवैध निर्माण को सील कर दिया। इस अपार्टमेंट के अवैध निर्माण पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन

 
एडीए के अधिकारियों के मुताबिक दुबे का पड़ाव पर 800 वर्ग मीटर भूखंड पर स्वीकृति आवासीय मानचित्र के खिलाफ तुलसी अपार्टमेंट में निर्माण किया गया है। इसके पांचवें तल पर अवैध फ्लैट बना दिए गए हैं। बेसमेंट का निर्माण भी नियमों के खिलाफ किया गया था। सहायक अभियंता वेदप्रकाश के नेतृत्व में अवर अभियंता गंगेश कुमार एवं अन्य कर्मियों की टीम पुलिस बल के साथ यहां पहुंची। 
विज्ञापन


टीम के पहुंचते ही महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाकर उन्हें हटा दिया। कुछ देर तक हंगामा हुआ, लेकिन टीम ने सीलिंग के बाद ही कार्रवाई को खत्म किया। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि सील किए गए निर्माण के अलावा भी अपार्टमेंट में 40 अन्य फ्लैट बने हुए हैं, जिनमें परिवार निवास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed