फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Based on the presentation, the role of defense product creation

प्रेजेंटेशन के आधार पर तय होगी रक्षा उत्पाद निर्माण में भूमिका 

Sun, 05 Aug 2018 01:57 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 05 Aug 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
Based on the presentation, the role of defense product creation
Defense Expo 2018
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीन सेनाओं के सर्वोच्च अफसर एवं विदेशी राजदूतों की मौजूदगी में 11 अगस्त को होने वाली डिफेंस कॉरिडोर की बैठक में उद्यमियों की प्रेजेंटेशन के आधार पर रक्षा उत्पाद निर्माण में भूमिका तय होगी। यानि कि जिसका प्रेजेंटेशन बेहतर होगा, उसको ही इस महत्वपूर्ण योजना का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। बैठक में योजना में चयनित छह जिलों झांसी, आगरा, कानपुर, लखनऊ, चित्रकूट एवं अलीगढ़ से 250 उद्यमी हिस्सा लेंगे। इनमें अलीगढ़ के 220 उद्यमी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


डिफेंस कॉरिडोर की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जनपद से 270 उद्यमियों ने आवेदन किये हैं। सोमवार अथवा मंगलवार को इनकी परफारमेंस, अनुभव एवं इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा कर डीएम की अध्यक्षता में स्कूटनी होगी। स्कूटनी के बाद 220 उद्यमियों का बैठक में प्रेजेंटेशन देने के लिए चयन किया जाएगा। बताते चलें कि उद्यमियों ने रक्षा मंत्री समेत अन्य गणमान्यों के समक्ष पांच मिनट का प्रेजेंटेशन देने का अनुरोध किया है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्रीनाथ पासवान ने बताया कि इन सभी से अपने विजन, प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन एवं रक्षा उत्पाद निर्माण की अपनी क्षमताओं का ब्यौरा मांगा गया है। 
विज्ञापन


बैठक में तय होगा टप्पल की 265 एकड़ जमीन का कौन करेगा उपयोग 
 प्रशासन ने भले ही डिफेंस कॉरिडोर के लिए टप्पल में 265 एकड़ भूमि का प्रस्ताव शासन के पास भेजा है, लेकिन इसका उपयोग कौन करेगा, इसका निर्णय डिफेंस कॉरिडोर की मीटिंग के बाद ही तय हो सकेगा। जीएम डीआईसी ने बताया कि हो सकता है कि सरकार इस चयनित भूमि पर अपने स्तर पर बड़ी यूनिट लगवाए और स्थानीय उद्यमियों से छोटे-छोटे पार्ट्स बनवाकर उनका इस्तेमाल रक्षा उत्पाद बनाने में करे। यह भी हो सकता है कि उद्यमियों को इस भूमि पर रक्षा उत्पाद के लिए इकाई स्थापित किये जाने का मौका दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed