फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Barhadwari shops will open from January 13

Aligarh News: 13 जनवरी से खुलेंगी बारहद्वारी की दुकानें, सांकेतिक धरना रहेगा जारी

Fri, 12 Jan 2024 09:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 09:56 PM IST
सार

बारहद्वारी दुकानदार 13 जनवरी को अपनी दुकानें खोलेंगे। अखिल भारतीय संघर्ष समिति के बैनर तले सांकेतिक धरना जारी रहेगा। धरना दे रहे दुकानदारों को अपनी दुकानों को तोड़ने के लिए तीन दिन की मोहलत दी।

विज्ञापन
Barhadwari shops will open from January 13
बारहद्वारी पर बंद पड़ी दुकानें - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय संघर्ष समिति के बैनर तले 12 जनवरी को भी बारहद्वारी दुकानदारों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान दोपहर में नगर निगम की टीम बारहद्वारी पहुंची। धरना दे रहे दुकानदारों को अपनी दुकानों को तोड़ने के लिए तीन दिन की मोहलत दी। 

विज्ञापन

बारहद्वारी पर अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते व्यापारी
विज्ञापन


 अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि न्यायालय का आदेश पूर्ण रूप से बारहद्वारी दुकानदारों के पक्ष में है। लेकिन, नगर निगम अपनी मनमर्जी के आगे न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा है। नगर निगम दुकानदारों को बेरोजगार करने पर आमादा है। दुकानदारों को न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते वह 13 जनवरी से अपने-अपने प्रतिष्ठानों को खोलेंगे। लेकिन वह अपने अधिकारों की लड़ाई कानूनी रूप से जारी रखेंगे। इस दौरान उनका सांकेतिक धरना जारी रहेगा। अगर नगर निगम दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई करती है तो सभी दुकानदारों आंदोलन को बड़ा रूप देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed