{"_id":"65804308545c6aaa6d0f2a90","slug":"barauli-youth-dies-in-delhi-company-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बरौली के युवक की दिल्ली की कंपनी में मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बरौली के युवक की दिल्ली की कंपनी में मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी
Mon, 18 Dec 2023 06:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 06:33 PM IST
सार
अलीगढ़ के गांव बरौली निवासी 25 वर्षीय बॉबी कुमार पुत्र कालीचरन दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। 17 दिसंबर की सांय लगभग पांच बजे कंपनी में कार्य करते समय जीने से गिर गया। जिससे युवक घायल हो गया। उपचार हेतु चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक बॉबी कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में कोतवाली छर्रा के गांव बरौली निवासी एक युवक की दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। युवक की मौत की सूचना पर परिजन दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
18 दिसंबर की दोपहर शव गांव लाकर दाह संस्कार कर दिया। गांव बरौली निवासी 25 वर्षीय बॉबी कुमार पुत्र कालीचरन दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। 17 दिसंबर की सांय लगभग पांच बजे कंपनी में कार्य करते समय जीने से गिर गया। जिससे युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
उपचार हेतु चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। परिजनों ने शव को गांव लाकर दाह संस्कार किया। युवक की लगभग छह माह पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन