{"_id":"61d4a6a0fcfbc1263e5d3d38","slug":"barauli-39-vidhan-sabha-2022-aligarh-news-ali282312416","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बरौली के अखाड़े में ताल ठोक रहे ‘वीरों’ के उत्तराधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बरौली के अखाड़े में ताल ठोक रहे ‘वीरों’ के उत्तराधिकारी
विज्ञापन
मुख्यमंत्रीको हनुमान जी की मूर्ति भेट करते पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, अभिमन्यू प्रताप।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल कुमार ओझा
यूं तो बरौली विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट के दावेदार कई नेता हैं। लेकिन सबसे अधिक चर्चा वर्तमान विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र अजय सिंह एवं ठाकुर जयवीर सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह की है। दलवीर एवं जयवीर की कर्मभूमि भी बरौली ही है।
भाजपा द्वारा अभी विधान सभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में टिकट के दावेदारों की लंबी सूची है। किसकों टिकट मिलेगा, अभी यह कह पाना मुश्किल है। दो वीरों की रणभूमि होने के कारण बरौली विधान सभा क्षेत्र की सबसे अधिक चर्चा है। चर्चा का प्रमुख कारण यह भी है कि पिछले एक पखवाड़े में बरौली विधान सभा क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण राजनीतिक सभाएं हुई हैं। 20 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की सभा हरदुआगंज में हुई थी। वह जन विश्वास यात्रा में शामिल होने आए थे। वहां ठाकुर दलवीर सिंह एवं उनके पौत्र अजय सिंह तथा पूर्व मंत्री एवं एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह एवं उनके पुत्र अभिमन्यु सिंह सक्रिय थे। चारों तरफ युवा नेताओं के होर्डिंग लगे थे। 30 दिसंबर को बरौली विधान सभा क्षेत्र के तालानगरी में केंद्रीय गृृहमंत्री अमित शाह एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा हुई थी। यहां भी दोनों वीर सक्रिय रहे। कासिमपुर के नवाब सिंह ग्रामोदय इंटर कॉलेज में तो ठाकुर दलवीर सिंह एवं अजय सिंह तथा ठाकुर जयवीर सिंह एवं अभिमन्यु सिंह शुरू से ही मंच पर रहे। मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे, उस समय भी दोनों युवा नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री के आगमन के पहले अजय सिंह को संबोधन का मौका मिल गया। अजय सिंह एवं अभिमन्यु सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दलवीर-अजय एवं जयवीर-अभिमन्यु के नाम पर जनता की ओर से खूब ताली भी बज रही थी।
वीरों की कर्मभूमि है बरौली
बरौली विधान सभा क्षेत्र ठाकुर दलवीर सिंह एवं ठाकुर जयवीर सिंह की कर्मभूमि है। दलवीर सिंह यहां से चार बार और ठाकुर जयवीर सिंह दो बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। दोनो प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि आज दोनों भाजपा में है। 2017 में दलवीर सिंह भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। उससे पहले वह लोकदल, कांग्रेस एवं जनता दल के टिकट पर चुनाव लडे़ थे और निर्वाचित हुए थे। इसी तरह ठाकुर जयवीर सिंह दो बार बसपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। कुछ वर्ष पहले वह भी भाजपा में आए हैं।
विज्ञापन
सांसद-एमएलसी ने की दलवीर की तारीफ
एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधन के पूर्व व्हील चेयर पर बैठे विधायक दलवीर सिंह के पास पहुंचे और हाथ उठवाकर जनता का अभिभावक कराया। इस दौरान खूब नारे लगे। सांसद सतीश गौतम ने भी दलवीर सिंह की तारीफ की। अजय सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
अभिमन्यु ने भेंट की प्रतिमा, खूब बजी ताली
ठाकुर जयवीर सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रतिमा भेंट की। इस दौरान भी दर्शक दीर्घा की ओर से खूब ताली बजी। अभिमन्यु सिंह अपने पिता के साथ पूरे समय मंच पर नजर आए। वह दर्शक दीर्घा की ओर हाथ उठाकर अभिवादन कर रहे थे।
ये भी हैं टिकट के दावेदार
अजय सिंह, अभिमन्यु सिंह के अतिरिक्त रघुराज सिंह, कुंवर अभिमन्यु राज सिंह, हेमवंत चौहान, गौरव शर्मा, सुरेश सिंह, नागेंद्र वर्मा आदि भी दावेदार माने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
अलीगढ़। कासिमपुर में 660 मेगावाट इकाई सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नई चीनी मिल की घोषणा के लिए के लिए विधायक दलवीर सिंह ने समस्त किसानों की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे लोग कई बार इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री से मिल चुके हैं।
चीनी मिल नव वर्ष का उपहार
अलीगढ़। ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि नई चीनी मिल की घोषणा जनपदवासियों के लिए नववर्ष का उपहार है। इसके लिए कई बार मुख्यमंत्री से मिले थे। नई परियोजनाओं से बरौली की जनता को सीधा लाभ होगा। अभिमन्यु सिंह ने जन सैलाब के रूप में पहुंचे बरौली की जनता के प्रति आभार प्रकट किया है।