फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Barauli 39 vidhan sabha 2022

अलीगढ़ः बरौली में शक्ति-प्रदर्शन का सिलसिला शुरू

Wed, 03 Nov 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Barauli 39 vidhan sabha 2022
एमएलसी/पूर्व कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर के जन्मदिन पर माला पहनाकर बधाई देते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
बरौली विधानसभा क्षेत्र में टिकट के लिए दो वीरों के बीच कश्मकश शुरू हो गई है। एक दूसरे के पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी जयवीर सिंह और दलवीर सिंह इस सीट पर आमने-सामने लड़ते रहे हैं। 2017 में दलवीर भाजपा से तो जयवीर बसपा के टिकट पर मैदान में थे। मोदी लहर में जिले की सातों सीटों पर भाजपा जीती थी।
विज्ञापन

इस बार चूंकि दोनों एक ही पार्टी भाजपा में हैं तो टिकट को लेकर मामला पेचीदा हो गया है। दोनों के परिवार इस सीट पर दावेदारी जता रहे हैं। अपनी दावेदारी को पुख्ता करने के लिए शक्ति प्रदर्शन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोमवार को जयवीर सिंह ने अपने जन्मदिन के बहाने बरौली क्षेत्र के लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटाई। भीड़ को देखकर उनके समर्थक गदगद हैं और टिकट की दावेदारी मजबूत मान रहे हैं। दूसरे खेमे में दलवीर सिंह अभी अस्वस्थ हैं, लेकिन उनके पौत्रों अजय और विजय ने मोर्चा संभाल रखा है। सूत्रों के मुताबिक यह खेमा भी शक्ति-प्रदर्शन की तैयारी में है। आने वाले दिनों में इस विधानसभा क्षेत्र में दावेदारी की जद्दोजहद और रोमांचक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed