{"_id":"627ab864c6c9cf23711eeae3","slug":"banks-should-provide-loans-to-farmers-easily-aligarh-news-ali29124678","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : किसानों को आसानी से लोन उपलब्ध कराएं बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : किसानों को आसानी से लोन उपलब्ध कराएं बैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) एवं बैंकर्स के साथ समन्वय बैठक में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि बैंकर्स किसान एवं पात्रों को आसानी से बैंक लोन उपलब्ध कराकर उन्हें सक्षम बनाने को काम करें।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उप निदेशक कृषि डॉ. यशराज सिंह ने बताया कि सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर पर बीज भंडारण गोदाम का निर्माण व बीज संयंत्र की स्थापना के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार कृषि उत्पादन संगठनों को 60 लाख का अनुदान भी दे रही है, लेकिन बैंक एफपीओ को लोन देने में आनाकानी कर रहे हैं।
इस पर डीएम ने लीड बैंक मैनेजर एके सिंह को निर्देशित किया कि वे सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए कृषि उत्पादक संगठनों को ऋण उपलब्ध कराने में मदद करें। उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जिला निर्यात समिति के सहयोग से कार्ययोजना तैयार की गई है। यदि कोई कृषक उत्पादक संगठन अपने उत्पादों का निर्यात करना चाहता है तो वह जिला कृषि अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकता है। बैठक में जिला कृषि अधिकारी रामप्रवेश, डीडीएम नाबार्ड नितिन कुमार, नीरज सारस्वत, बरकत रजा, बबलू शर्मा, भोले शंकर, एके मिश्रा, अवधेश कुमार, अनिल शर्मा, एससी दीक्षित, रमेश चंद्र, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, नरेश कौशिक, उमाकांत शर्मा, राजीव भारद्वाज, प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।