फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bank's strike

बैंकों में हड़ताल से 75 फीसदी एटीएम रहे ठप

Wed, 17 Mar 2021 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bank's strike
केनरा बैंक धनीपुर शाखा पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
निजीकरण समेत 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकारी बैंकों की देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं। अवकाश एवं हड़ताल के कारण लगातार चार दिन से बैंक बंद रहने के कारण करीब 75 फीसदी एटीएम जवाब दे गए। इससे छोटे व्यापारियों और जरूरतमंदों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले की 294 बैंक शाखाओं में तालाबंदी की स्थिति रही। दो दिन में करीब 800 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन प्रभावित रहा। बैंक कर्मचारियों ने आल इंडिया नेशनलाइज्ड बैंक आफीसर्स फेडरेशन के बैनर तले केनरा बैंक की धनीपुर शाखा एवं यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनरतले भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धनीपुर स्थित केनरा बैंक शाखा पर आल इंडिया नेशनलाइज्ड बैंक आफीसर्स फेडरेशन के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य समिति सदस्य अतुल सिंह ने कहा कि बैंकों के निजीकरण के फैसले का विरोध बैंक अधिकारियों के साथ-साथ जनता और व्यापारी संगठन भी कर रहे हैं। बैंक भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अगर ये ही निजी हाथों में चली गई तो देश का क्या होगा। नीरज चौहान, गौरव सिंह, आशुतोष पांडेय, पीके सिंह, अल्पिका, सोनपाल व अभिनव ने कहा कि निजीकरण बैंकिंग सेवा को बहुत महंगा कर देगा। गरीब जनता की बैंक से दूरी हो जाएगी। अन्य विभाग जो निजीकरण से प्रभावित हो रहे हैं, उनको भी साथ आना होगा। इस अवसर पर अनूप गुप्ता, सौम्या, मानसी, रस्मीत, श्रुति, वैभव, अनंत, आनंद, नीरज, प्रदीप, रवि, राखी, अनामिका, पुष्पेंद्र, स्नेहलता, अदिति आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संचालन केनरा बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के जिला सचिव सुशील मजूमदार ने किया।
विज्ञापन

इधर, एसबीआई की मुख्य शाखा पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हुए धरने के दौरान यूनियन के संयोजक वीके शर्मा ने कहा कि सरकार की निजीकरण की नीति का विरोध जारी रहेगा। बैंककर्मी लगातार संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार खराब ऋ णों की वसूली की अक्षमता को छिपाने के लिए बैंकों को घाटे में डाल रही है। इसके बजाय सरकार जानबूझकर ऋण न चुकाने के मामलों को अपराध की श्रेणी में मानकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। इस मौके पर बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed