फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Band operater shot dead dead body found soaked in blood on the roadside police engaged in investigation

बैंड संचालक की गोली मारकर हत्या : रोड किनारे खून से लथपथ मिला शव, परिजनों ने लगाया जाम, जांच में जुटी पुलिस

सुशील  कुमार Kumar सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 10 May 2021 06:09 PM IST
सार

परिजन युवक के शव को देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। उधर सूचना मिलने पर कोतवाल प्रदीप कुमार हमराही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन
Band operater shot dead dead body found soaked in blood on the roadside police engaged in investigation
बैंड संचालक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के इगलास कस्बा स्थित उप मंडी परिसर की उत्तर दिशा में एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है। मृत युवक के शव की शिनाख्त विश्वनाथ उर्फ वीपी पुत्र इंद्रपाल निवासी कस्बा इगलास के तौर की गई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों का कहना है कि रविवार की शाम पांच बजे के करीब विश्वनाथ पुत्र इंद्रपाल (30) पिता से उधारी के रुपये करथला से लाने की बात कहकर बुलेट बाइक से निकला था, लेकिन देर रात्रि तक वह वापस घर नहीं लौट तो परिजनों ने उसको काफी तलाश किया। इस दौरान उसकी बाइक अलीगढ़ रोड पर एक दुकान पर मिल गई थी। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि कस्बे की उपमंडी के उत्तर में खेतों में रक्त रंजित एक युवक का शव पड़ा हुआ है। परिजन युवक के शव को देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। उधर सूचना मिलने पर कोतवाल प्रदीप कुमार हमराही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। शव के समीप बीयर की खाली कैन व खाने पीने की चीज पड़ी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हत्या छाती पर गोली मारकर की गई है। वहीं मृतक के पिता इंद्रपाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि हमारी व हमारे बेटे विश्वनाथ की किसी से कोई रंजिश नहीं है। मृतक ने अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी, पत्नी और मां बाप भाइयों को बिलखते हुए छोड़ा है। वहीं क्षेत्राधिकारी मोहसिन का कहना है कि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। हत्या से पूर्व युवक को शराब पिलाई गई ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है।

परिजनों ने लगाया चौराहे पर जाम
कस्बा निवासी बैंड संचालक की हत्या से आक्रोशित परिजनों द्वारा लगभग ग्यारह बजे चौराहे पर बाइक खड़ी करके आधा घंटे तक परिजनों द्वारा जाम लगाया था। इस दौरान एसडीएम और कोतवाल द्वारा हत्या का जल्द खुलासा करके हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस हत्या की घटना में संलिप्त संदिग्ध दो तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लाया गया है, पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed