फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ban on chemicals to increase basmati rice exports

Basmati Rice: बासमती चावल निर्यात में वृद्धि के लिए रसायनों पर प्रतिबंध, ये हैं वे 10 कीटनाशक

Mon, 16 Sep 2024 03:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 03:15 PM IST
सार

वर्ष 2020-21 की तुलना में वर्ष 2021-22 में बासमती चावल के निर्यात में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। एपीडा ने उत्तर प्रदेश की विरासत बासमती उपज को बचाने और अन्य देशों को बासमती चावल के बाधा मुक्त निर्यात को सुनिश्चित करने के लिए इन कीटनाशकों पर पाबंदी लगाने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
Ban on chemicals to increase basmati rice exports
बासमती चावल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बासमती धान की फसल पर छिड़काव किए जाने वाले 10 निर्धारित कीटनाशकों के विक्रय, वितरण और प्रयोग पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल ने बताया कि 10 रसायनों के प्रयोग के कारण चावल के दानों में अधिक कीटनाशक अवशेषों का जोखिम है, इसलिए सरकार ने ट्राईसाइक्लाजोल और बुप्रोफेजिन के सुरक्षित और प्रयोग के लिए वैकल्पिक कीटनाशकों के प्रयोग की संस्तुति की गई है। 

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने भी जानकारी दी है कि यूरोपीय संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका और खाड़ी देश जैसे आयात करने वाले देशों में कीटनाशकों के अधिकतम अवशेष स्तर के कड़े मानक के कारण बासमती चावल के निर्यात को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 की तुलना में वर्ष 2021-22 में बासमती चावल के निर्यात में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। एपीडा ने उत्तर प्रदेश की विरासत बासमती उपज को बचाने और अन्य देशों को बासमती चावल के बाधा मुक्त निर्यात को सुनिश्चित करने के लिए इन कीटनाशकों पर पाबंदी लगाने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में बासमती चावल में कीटनाशक ट्राईसाईकला जोल, बुप्रोफेजिन, एसीफेट, कलोरपाइरीफोस, हेकसाकोनो जोल, प्रोपिकोना जोल, थायोमेथा कसाम, प्रोफेनेफॉस, इमिडाकलोप्रिड, कार्येणडाजिम को प्रतिबंधित किया गया है। इन कीटनाशकों के सभी प्रकार के फार्मूलेशन की बिक्री, वितरण और प्रयोग पर रोक लगा दी है, ताकि गुणवत्तायुक्त बासमती चावल के निर्यात में वृद्धि की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed