फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bajrang Dal workers angry over no action in gangrape, assault

Aligarh News: गैंगरेप, मारपीट में कार्रवाई न होने पर भड़के हिंदू संगठन कार्यकर्ता, आश्वासन पर हुए शांत

Fri, 07 Jul 2023 12:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 12:07 AM IST
सार

विभिन्न मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने महानगर संयोजक भारत गोस्वामी के नेतृत्व में सासनी गेट थाने का घेराव किया। इस दौरान दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने थाने में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस ने नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Bajrang Dal workers angry over no action in gangrape, assault
थाना सासनी गेट में सीओ अभय पांडे से बातचीत करते हिंदू संगठन कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू महिला से गैंगरेप, कार्यकर्ता से मारपीट और छिनैती के मुकदमों में एक महीना बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाना सासनी गेट का बृहस्पतिवार को घेराव किया। दर्जनों महिलाओं के साथ कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ प्रथम भी पहुंच गए। आरोपियों पर तीन दिन के अंदर कार्रवाई के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।  

विज्ञापन


विभिन्न मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने महानगर संयोजक भारत गोस्वामी के नेतृत्व में सासनी गेट थाने का घेराव किया। इस दौरान दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने थाने में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस ने नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बीते दिनों इलाके के देवेंद्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन


 इस मामले में थाने पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं भूकी सराय निवासी लल्ला ने मारपीट व एससी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। बीते दिनों एक महिला ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें फरार आरोपी वजीर खान को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोप है कि डेढ माह बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर सीओ प्रथम थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं को आरोपियों के खिलाफ तीन दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला संयोजक करन, गौरव माहेश्वरी, सह संयोजक दीपक राजपूत, सुरक्षा प्रमुख देव सोनी, राहुल सारस्वत, उमेश, अभय, संतोष, शिवम भोला, सचिन, हिमांशु, कमल, दीपेश, आकाश, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed