फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bajra -laden tractor collides with Hiwa, one killed

Aligarh News: बाजरा लदे ट्रैक्टर को हाईवा ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 29 Nov 2023 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bajra -laden tractor collides with Hiwa, one killed
क्षतिग्रस्त ट्रक।  संवाद - फोटो : Samvad
अलीगढ़ पलवल मार्ग स्थित भरतपुर बझेड़ा के समीप हाइवा ने बाजरा लेकर खैर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें हाथरस निवासी व्यक्ति की मौत हो गई तथा ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




मंगलवार सुबह 4 बजे श्यामवीर पुत्र भूरा निवासी ढूलई थाना हाथरस जंक्शन स्थानीय आशीर्वाद लॉज में अपने समधी की लड़की की शादी में शामिल होने आया था। लॉज के बाहर खडे होकर वापस गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी टप्पल की तरफ से ट्रैक्टर ट्राली आता दिखाई दी, जिसमें बाजरा लदा हुआ था। जिसमें बैठकर वह चल दिया।
विज्ञापन




अलीगढ़ पलवल मार्ग पर भरतपुर बझेड़ा गांव पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे मिट्टी लदे हाइवा ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे श्यामवीर गिरकर हाईवा के नीचे दब गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक भूरी पुत्र यादराम उम्र 38 वर्ष निवासी कस्बा माजरा गंगापुर घायल हो गया। जिसका जेवर के कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed