फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bajarang Dal

बजरंगियों ने गायों ने भरा ट्रक घेरा, हंगामा

Fri, 11 Oct 2019 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bajarang Dal
बरौला बाइपास पर गोवंश से भरे ट्रक को रोकने के बाद हंगामा करते स्थानीय लोग। - फोटो : CITY OFFICE
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला पुल पर गुरुवार की रात गायों से भरा एक ट्रक बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। चालक की पिटाई लगा दी। अवैध कटान के लिए गायों को ले जाने की आशंका जताते हुए हंगामा काट दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो मामला इगलास एसडीएम द्वारा आवारा गोवंशों को छेरत गोशाला भेजे जाने का निकला। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

वाकया रात क रीब 9:30 बजे का है। जीटी रोड से गुजरते गोवंशों से भरे एक ट्रक पर रास्ते में खड़े कुछ बजरंग दल कार्यकर्ताओं की निगाह पड़ गई। उन्होंने गोवंशों को अवैध कटान के लिए ले जाने की आशंका जताते हुए अपने अन्य साथियों को बुला लिया और बाइकों से ट्रैक का पीछा करने लगे। बरौला पुल पर जाकर उन्होंने ट्रक को घेर लिया और हंगामा काटने लगे।
विज्ञापन

चालक बातचीत को उतरा तो उसके साथ मारपीट कर दी। आधे घंटे तक वहां खूब हंगामा काटा। सूचना पर थाना बन्नादेवी पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे के अनुसार चालक से पूछताछ की तो मामला एसडीएम इगलास से संबंधित निकला। गोवंशों को छेरत गोशाला ले जाए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस सुरक्षा में ट्रक को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed