{"_id":"677ce9b6c296869e020426bc","slug":"bail-plea-of-coaching-center-director-accused-of-raping-a-student-rejected-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh New: कोचिंग सेंटर संचालक की जमानत अर्जी खारिज, छात्रा संग दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh New: कोचिंग सेंटर संचालक की जमानत अर्जी खारिज, छात्रा संग दुष्कर्म का आरोप
Tue, 07 Jan 2025 02:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:15 PM IST
सार
सुरेंद्र नगर स्थित धनंजय कोचिंग सेंटर के संचालक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप लगा था, जिसमें वह अभी जेल में है।
विज्ञापन
धनंजय कोचिंग सेंटर, जिसके संचालक पर लगा दुष्कर्म का आरोप
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रा संग दुष्कर्म के आरोप में जेल गए थाना क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्र नगर स्थित धनंजय कोचिंग सेंटर के संचालक की जमानत अर्जी खारिज हो गई। अपर सत्र न्यायालय विशेष पॉक्सो सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत ने जमानत खारिज की है।
मामले में 21 नवंबर 2024 को 11वीं की छात्रा की मां ने थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा था कि पिछले कुछ समय से उनकी बेटी को कोचिंग संचालक धनंजय वार्ष्णेय उर्फ आदित्य ने सेंटर पर तय समय से करीब दो घंटे पहले ही बुलाना शुरू कर दिया। उसने कोचिंग के एक कमरे में बंद कर तमंचे के बल पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया और पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। फिर उसके साथ लगातार यह कहते हुए दुष्कर्म किया कि अगर किसी को बताया तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
घटना वाले दिन मां ने सुनियोजित योजना के तहत आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अभियोजन अधिवक्ता विशेष लोक अभियोजक महेश सिंह के अनुसार आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दिया गया है।