फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Badaun's BJP workers die from heart attack at the conference

सम्मेलन में बदायूं के भाजपा कार्यकर्ता की हार्टअटैक से मौत

Thu, 07 Feb 2019 01:08 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 07 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Badaun's BJP workers die from heart attack at the conference
दिनेश कुमार शर्मा। - फोटो : Dig Vishal
भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बदायूं के एक भाजपा कार्यकर्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सम्मेलन के दौरान उन्हें लगभग दोपहर 12:30 बजे सीने में तेज दर्द उठा था। इसके बाद वह बेहोश हो गए। आयोजन स्थल पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


हादसे के लगभग एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस से साथी कार्यकर्ता उन्हें उपचार के लिए दीन दयाल अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने कार्यकर्ता को मृत घोषित कर दिया। भाजपाइयों के अनुसार वह बदायूं के सहसवान, मौहदीनपुर के बूथ संख्या 307 के अध्यक्ष थे। साथी कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिवार को हादसे की जानकारी दी। देर शाम अलीगढ़ पहुंचे छोटे भाई और बेटा पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर घर को रवाना हो गए।  
विज्ञापन


दिनेश शर्मा (55) पुत्र देवकीनंदन बदायूं के सहसवान, मौहदीनपुर के रहने वाले थे। बुधवार को रामघाट रोड पर संत फिदेलिस स्कूल के समीप मैदान पर आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में अपने 40 सदस्यीय कार्यकर्ताओं के दल से साथ आए थे। वाकये के अनुसार  दोपहर लगभग 12:30 बजे वह पंडाल के अंदर जाने को जैसे ही डीएफ एम मशीन से आगे बढे़।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक सीने में तेज दर्द उठा और वह जमीन पर गिर गए। यह देख साथी कार्यकर्ता हरकत में आ गए। उन्होंने दिनेश शर्मा को तत्काल नगर निगम के टेंट में ले गए। जहां मौजूद डाक्टरों ने उनका परीक्षण कर हार्ट अटैक की संभावना जताई। प्राथमिक उपचार के  तौर पर ब्रीथिंग पंप से सांस देने की कोशिश की।

सीपीआर भी दिया, लेकिन संसाधनों व दवाओं के अभाव में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने को कहा। कार्यकर्ताओं के अनुसार उन्होंने एंबुलेंस के लिए तुरंत वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचित किया। मगर, लगभग एक घंटे की देरी से एंबुलेंस पहुंच सकी। एंबुलेंस आने पर उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, कार्यकर्ता की मौत की खबर पाकर इंस्पेक्टर थाना क्वार्सी सुनील सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। 


देर शाम को अलीगढ़ पहुंचे परिजन 
दिनेश शर्मा के छोटे भाई देवेंद्र शर्मा और बड़ा बेटा शोभित उपाध्याय पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। देवेंद्र शर्मा नेे बताया कि भाई के तीन बच्चे (दो बेटे एक बेटी) हैं। बेटे और बेटी की शादी कर दी है। छोटे बेटे की शादी नहीं हुई है। उनकी मौत की खबर पाकर भाभी सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed