फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bad condition of pumping stations, pumpset somewhere and generator bad

पंपिंग स्टेशनों का बुरा हाल, कहीं पंपसेट तो कहीं जनरेटर खराब 

Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
विभागीय लापरवाही के कारण महानगर में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। नगर आयुक्त पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण करने निकले तो वहां की हकीकत देखकर भड़क गए। महाप्रबंधक, जलकल विभाग से जवाब-तलब किया और सात दिन में सुधार लाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



महानगर के कई क्षेत्रों के लोग पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। भीषण गर्मी में नागरिक पानी के लिए छटपटा रहे हैं। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। बृहस्पतिवार को सुबह नगर आयुक्त ने जनकपुरी पानी की टंकी, छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन और इगलास रोड पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन पर 50 एचपी का पंपसेट व जनरेटर खराब था। इगलास रोड पंपिंग स्टेशन पर पंपिंग स्टेशन चैंबर की जाली टूट गई थी और पंपसेट का स्टंटेर्स खराब था। इस पर नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल से जवाब-तलब किया है। सुधार के लिए सात दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था और आगामी दिनों में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए ड्रेनेज व्यवस्था को प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता में है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। नगर आयुक्त के सख्त तेवर से जलकल विभाग में हड़कंप मच गया है। महाप्रबंधक जलकल विभाग, अवर अभियंता एवं सीवर प्रभारी व्यवस्थाओं को सुधारने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed