{"_id":"6908342e289f586b160f6068","slug":"baby-crocodile-found-in-cabbage-field-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गोभी के खेत में निकला मगमच्छ का बच्चा, उसके साथ रील बनाने और सेल्फी लेने में लगे रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गोभी के खेत में निकला मगमच्छ का बच्चा, उसके साथ रील बनाने और सेल्फी लेने में लगे रहे ग्रामीण
Mon, 03 Nov 2025 10:19 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:19 AM IST
सार
मगरमच्छ के बच्चे को देखकर लोगों में कौतूहल पैदा हो गया। उसके साथ में युवा रील बनाने लगे। कुछ उसके साथ सेल्फी और फोटो लेने लगे।
विज्ञापन
मगरमच्छ का बच्चा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोभी के खेत में मगरमच्छ का बच्चा मिला है। उसे पकड़ कर ग्रामीण कस्बे में ले गए। मगरमच्छ के बच्चे के साथ लोग सेल्फी लेते और रील बनाते नजर आए। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मगरमच्छ के बच्चे को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ में जलाली कस्बे के हरदुआगंज रोड पर ज्ञान सिंह कुशवाहा का गोभी का खेत है। खेत में मगरमच्छ का साढ़े तीन फुट लंबा बच्चा मिल गया। ज्ञान सिंह के बेटे की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। रस्सी का फंदा बनाकर ग्रामीण मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ कर कस्बे में ले आए।
विज्ञापन
मगरमच्छ के बच्चे को देखकर लोगों में कौतूहल पैदा हो गया। उसके साथ में युवा रील बनाने लगे। कुछ उसके साथ सेल्फी और फोटो लेने लगे। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव सिंह के निर्देश पर वनकर्मी मोहम्मद इशाक ने मगरमच्छ के बच्चे को कब्जे में ले लिया। वनकर्मी मोहम्मद इशाक ने बताया कि मगरमच्छ का बच्चा लगभग डेढ़ से दो वर्ष का है, जिसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन