फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Baby born in roadways bus

Aligarh News: रोडवेज बस में हुआ बच्ची का जन्म, दिल्ली से आजमगढ़ जा रहे थे दम्पति

Thu, 04 May 2023 11:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 11:47 PM IST
सार

चालक परिचालक एक्सप्रेसवे से बस को उतार कर टप्पल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही महिला ने बस में मौजूद महिला यात्रियों की मदद से बच्ची को जन्म दे दिया।

विज्ञापन
Baby born in roadways bus
नवजात बच्ची के साथ मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के जट्टारी में दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आजमगढ़ जा रही शाहगंज डिपो की रोडवेज बस में बृहस्पतिवार को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा को टप्पल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के गांव ओगढ़ निवासी शशिकला अपने पति पवन के साथ दिल्ली से आजमगढ़ जाने के लिए बस में सवार हुए थे, मगर यमुना एक्सप्रेस वे पर शशिकला को प्रसव पीड़ा होने पर पति ने चालक अनुज और कंडक्टर से कह कर बस रुकवाई। 
विज्ञापन


चालक परिचालक एक्सप्रेसवे से बस को उतार कर टप्पल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही महिला ने बस में मौजूद महिला यात्रियों की मदद से बच्ची को जन्म दे दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स आकांक्षा उपाध्याय ने बस में ही दोनों का परीक्षण किया। इसके बाद महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया और कुछ देर बाद घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed