{"_id":"588120234f1c1be232efe590","slug":"baba-ramdev-said-mazhar-wrestling-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव को मजहर ने दी कुश्ती लड़ने की चुनौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव को मजहर ने दी कुश्ती लड़ने की चुनौती
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 20 Jan 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मजहर उल कमर ने कुश्ती लड़ने की खुली चुनौती दी है। उनका कहना है कि अगर बाबा रामदेव जीतते हैं तो वे अपनी मेहनत की कमाई के दो लाख रुपये बतौर इनाम उनको भेंट करेंगे।
दरअसल दिल्ली में आयोजित प्री रेसलिंग प्रतियोगिता में बाबा रामदेव ने ओलंपियन यूक्रेन आंद्रे स्तादनिक को दो मिनट में चित कर दिया था। यह वही पहलवान है, जिसने ओलंपिक में भारतीय पहलवान सुशील कुमार को हराकर सिल्वर मेडल जीता था। बाबा रामदेव को इस विदेशी पहलवान को हराने में तनिक भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी। मजहर ने कहा कि बाबा रामदेव जहां भी चाहेे उनसे कुश्ती लड़ सकते हैं। यही नहीं, वे पंजा भी लड़ा सकते हैं।
अगर इसमें बाबा जीतते हैं, तो मैं अपनी ईमानदारी से कमाए गए दो लाख रुपये इनाम स्वरूप उन्हें दे दूंगा। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव योग में दिलचस्पी लें तो उनके लिए बेहतर होगा। वे अपना उत्पाद भी बेचें इसमें भी किसी का दखल नहीं होगा, लेकिन जब बात खेल में नाटक होने की आएगी तो खिलाड़ी और खेल प्रेमियों के लिए यह असहनीय होगा। इसलिए बाबा रामदेव अब खेल में नाटक न करें और न ही देश को गुमराह करने की कोशिश करें।