फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Baba Kabaddi Club won the final match

बाबा कबड्डी क्लब ने जीता फाइनल मुकाबला

Sat, 20 Feb 2021 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Baba Kabaddi Club won the final match
स्पोर्ट्स प्रदर्शनी में कबड्डी खेलते खिलाड़ी । - फोटो : CITY OFFICE
नुमाइश में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला बाबा कबड्डी क्लब ने जीत लिया है। अलीगढ़ कबड्डी क्लब उपविजेता रहा। यहां खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबले का आयोजन हुआ। उड़ान एकेडमी बी टीम को हराकर बाबा कबड्डी क्लब ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीता। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच अलीगढ़ एकेडमी ने केशव धाम को हराकर जीता।
विज्ञापन

अलीगढ़ कबड्डी एकेडमी एवं केडी एकेडमी के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। जिसे अलीगढ़ एकेडमी ने जीता। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बाबा कबड्डी क्लब एवं सारोल के बीच खेला गया, जिसमें बाबा क्लब ने जीता। फाइनल मुकाबला बाबा कबड्डी क्लब एवं अलीगढ़ कबड्डी एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें बाबा कबड्डी क्लब ने 35. 18 के स्कोर से जीत हासिल की। टीम के चैंपियन बनने पर भगत सिंह बाबा ने अपनी ओर से 3100 रुपये की नकद धनराशि देकर विजेता खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ाया। फाइनल मैच के समाप्ति के बाद जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोहम्मद अली को पगड़ी पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, बीपी पाल ने पुरस्कारों का वितरण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदर्शनी स्पोर्ट्स के संयोजक कौशल कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने किया। इस अवसर पर यूपी एथलेटिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शमशाद निशा आजमी, प्रेम सिंह, नवीन बिट्टू, मनोज चौधरी, मिर्जा वसीम बेग, कल्याण सिंह वर्मा, गजेंद्र तिवारी, अवधेश सारस्वत, करन सिंह, हरी राज सिंह, शमशाद मलिक, दीक्षा शर्मा, अजय कुमार, कैलाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed