फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   B Pharma student dies in road accident

Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बी फार्मा छात्र की मौत

Sat, 21 Oct 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 21 Oct 2023 12:51 AM IST
सार

अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित डीडीएस महाविद्यालय के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका छोटा भाई जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को भरतपुर गांव के पास बने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
B Pharma student dies in road accident
सड़क दुर्घटना में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बा के अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित डीडीएस कॉलेज के पास 20 अक्तूबर सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बी-फार्मा छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई जख्मी हो गया। थाना पिसावा क्षेत्र के गांव पलसेड़ा निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र पपेन्द्र कॉलेज की छुट्टी होने पर अपने छोटे भाई अवेश के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच अलीगढ़ पलवल मार्ग स्थित डीडीएस महाविद्यालय के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका छोटा भाई जख्मी हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से दोनों को भरतपुर गांव के पास बने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आकाश की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस व परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। आकाश संस्कृति यूनिवर्सिटी में बी फार्मा का छात्र था। अपनी मौसी के बेटे के साथ गौमत तक आया था। वहां से अपने छोटे भाई के साथ गांव लौट रहा था। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के समय उसका छोटा भाई उसके साथ था। दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed