फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Azad Samaj Party leader beaten and injured

Aligarh News: आजाद समाज पार्टी नेता को पीटकर किया घायल, कार छोड़कर भागे आरोपी

Tue, 05 Dec 2023 06:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 05 Dec 2023 06:44 PM IST
सार

अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव पनैठी में आजाद समाज पार्टी का नेता अपने ऑफिस में बैठा था। अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उन्होंने नेता को पीटकर घायल कर दिया। आरोपी अपनी कार मौके पर छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
Azad Samaj Party leader beaten and injured
थाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते चौधरी महेंद्र सिंह के साथ कार्यकर्ता - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव पनैठी में 4 दिसंबर की रात अज्ञात लोगों द्वारा आजाद समाज पार्टी के नेता को पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद आरोपी मौके पर अपनी कार छोड़कर भाग गए। आसपा नेता का आरोप है कि झगड़े के दौरान आरोपियों ने आफिस में तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की कोशिश की। मामले की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


गांव पनैठी निवासी पवन कुमार पुत्र रामजीलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि रात करीब साढ़े दस बजे वह पनैठी स्थित अपने घर पर बने आफिस में बैठा था। तभी कुछ लोग शराब के नशे में उसके घर के सामने आकर गाली-गलौज कर रहे थे। वे आफिस के शटर में ईंटें पत्थर मार रहे थे। आवाजें सुनकर जब वह बाहर आए, तो ईंट-पत्थर मारने वाले वहां से भाग गए। उसके कुछ देर बाद करीब 10 से 12 अज्ञात लोग वहां आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीटने लगे। उन्होंने आफिस में रखे हेलमेट से सिर पर बार कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आफिस के सामान तोड़-फोड़ करते हुए उन्होंने जान से मारने की कोशिश की। इसी बीच एक मोबाइल, गले की चैन तथा पांच हजार रुपए कहीं गुम हो गए। शोरगुल की आवाजें सुनकर पीड़ित के भाई के साथ अन्य लोग मौके पर आ गए। लोगों को आता देख सभी आरोपी अपनी कार छोड़कर भाग गए। थाना प्रभारी ऋषि पाल सिंह का कहना है कि बरात में बज रहे डीजे को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed