{"_id":"60c7ad088ebc3ed22d0f6d8a","slug":"ayodhya-ram-mandir-city-office-news-ali2655340144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो रामलला की जमीन में घपला कर सकते हैं उनका क्या भरोसा : मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो रामलला की जमीन में घपला कर सकते हैं उनका क्या भरोसा : मनोज
विज्ञापन
सपा महानगर महासचिव मनोज यादव ने कहा है कि जो लोग रामलला के मंदिर निर्माण से पहले ही जमीनों में घपला कर सकते हैं। वह जनता के साथ क्या भला करेंगे..? ये सोचना होगा। वह महानगर कमेटी की पहली औपचारिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। ये बैठक जेल रोड स्थित पूर्व नगर विधायक जफर आलम के कैंप कार्यालय पर सोमवार दोपहर को हुई। इस दौरान कमेटी का विस्तार भी हुआ। पार्टी की नई महानगर की टीम में पूर्व महानगर उपाध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव को यथावत रखा गया है। इसी पद पर खान मोहम्मद आशिफ को रखा गया है। इनके साथ कांग्रेस से सपा में आए निलाभ भार्गव को कोषाध्यक्ष पद देकर ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश की गई है।
महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने बूथ को मजबूत करने के लिए वोट बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। कहीं वोट बनवानेे के लिए समय पर बीएलओ न मिले तो उनको अवगत कराएं। जिनके वोट नही बन पाए हैं वह जल्द से जल्द वोटर लिस्ट में नाम बढ़वानेे के लिए बीएलओ से मिलें। पार्टी नगर निगम के अनुसार बनाए गए हरेक वार्ड में अध्यक्ष बनाकर वहां अपनी स्थिति और मजबूत करे। महासचिव मनोज यादव ने 2022 के चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष अपनी-अपनी बूथ कमेटियों की सूची जल्द पार्टी कार्यालय पर जमा करा दें, ताकि मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जा सके। बूथ प्रभारी और सेक्टर प्रभारी मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम बढ़वाएं। महानगर उपाध्यक्ष खान मोहम्मद आशिफ ने कहा कि चुनाव जीतने का सबसे मजबूत आधार संपर्क है। यदि सेक्टर को मजबूत कर लेंगे तो बूथ की टीम भी मजबूत होगी। आज की बैठक में महानगर उपाध्यक्ष यामीन अब्बासी, गवर्नर सिंह लोधी, युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष मो सालिम, सनी सारस्वत, मुराद बच्चन, शहीद मलिक, नईम अहमद, रुबीना खानम, कौशल दिवाकर आदि मौजूद रहे।