{"_id":"620000210c9f4820b66ba97f","slug":"ayodhya-kashi-are-developing-how-can-mathura-hold-on-yogi-akbarabad-news-ali284637421","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या, काशी विकसित हो रहे, मथुरा कैसे बच सकता है : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या, काशी विकसित हो रहे, मथुरा कैसे बच सकता है : योगी
विज्ञापन
अकराबाद के गांव नानऊ में चुनावी सभा को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : AKBARABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को छर्रा विधानसभा क्षेत्र के नानऊ पैंठ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई है, तो वह कब्रिस्तान में जाकर वोट मांगे। भाजपा सरकार में 700 धाम, मंदिरों में काम हुआ। अयोध्या विकसित हो रहा है। काशी को अपनाया जा रहा है, ऐसे में मथुरा कैसे बच सकता है?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता क्योंकि सभी को पता है कि दंगा अथवा बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर दुर्योधन, दुशासन जैसा हश्र होगा। कहा कि पहले यूपी से पलायन होता था, अब प्रगति हो रही है। दंगाइयों को पता है कि वह दंगा करेंगे तो उनके गले में तख्ती टांग दी जाएगी। छर्रा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ठा. रवेंद्र पाल सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बसपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बहन जी की सरकार होती तो हाथी का पेट कभी भरता ही नहीं।
लता मंगेशकर को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की कर्म व जन्मभूमि को नमन करते हुए कहा कि यहां आकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसी के साथ भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर भी दुख जताते हुए मंच से श्रद्धांजलि अर्पित की। एक बार फिर राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जिक्र करते हुए कहा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से अलीगढ़ में उच्च शिक्षा के अत्याधुनिक विश्वविद्यालय के निर्माण की आधारशिला चार माह पहले प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा रखी जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
सभी सात प्रत्याशियों को जिताने की अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छर्रा से भाजपा प्रत्याशी ठा. रवेंद्र पाल सिंह समेत जिले की सभी सात विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। मंच पर ठा. रघुराज सिंह, प्रत्याशी ठा. रवेद्र पाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ठा. विजय सिंह, मध्य प्रदेश से दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कृष्णा देवी, श्रीचंद शर्मा एमएलसी मौजूद रहे। अध्यक्षता वयोवृद्ध कल्याण सिंह बौहरे ने की। प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, लोधा ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह, धनीपुर ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर, जय सिंह बंजारा, डॉ. एमपी सिंह, ओम प्रकाश नायक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा. राजेंद्र सिंह, सुरेश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह, प्रभात वार्ष्णेय, जगदीश शर्मा, ठा. धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।