फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Awareness campaign launched regarding Prime Minister Developed India Employment Scheme

Aligarh News: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर चला जागरूकता अभियान, 1 अगस्त से होगी लागू

Thu, 31 Jul 2025 04:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 04:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना 1 अगस्त से लागू होगी। इस योजना में पात्र नियोक्ता और पात्र नए कर्मचारी दोनों को लाभ मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करना और संगठित क्षेत्र में नए सतत रोजगार का सृजन करना है।

विज्ञापन
Awareness campaign launched regarding Prime Minister Developed India Employment Scheme
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में जागरूकता अभियान - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ के जिला भविष्य निधि कार्यालय (डीपीएफओ) ने 1 अगस्त से लागू होने वाली प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें योजना के बारे में प्रतिष्ठानों को विस्तार से बताया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में सिल्वर पार्क रेजीडेंसी, पावना इंटरनेशनल स्कूल और पावना इंडस्ट्रीज में जिला भविष्य निधि कार्यालय, अलीगढ़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रवर्तन अधिकारी सरोज कुमार और सामाजिक सुरक्षा सहायक सुनील कुमार ने प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को भारत सरकार द्वारा लागू की गई रोजगार संबंधी प्रोत्साहन योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना
योजना 1 अगस्त से लागू होगी। यह दो वर्ष यानी 31 जुलाई 2027 तक चलेगी। विनिर्माण क्षेत्र के लिए यह योजना चार वर्षों के लिए लागू रहेगी। इस योजना में पात्र नियोक्ता और पात्र नए कर्मचारी दोनों को लाभ मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करना और संगठित क्षेत्र में नए सतत रोजगार का सृजन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed