फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AVP Falcons-Mangalyatan Marvels won in Amar Ujala Premier League

Amar Ujala Premier League: एवीपी फॉलकन-मंगलायतन मार्वल्स जीते, पावना-माधवास जायंट्स हारे

Sun, 22 Jun 2025 10:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 10:11 PM IST
सार

अमर उजाला प्रीमियर लीग विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। उप विजेता टीम को  71 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट होने वाले खिलाड़ी को हीरो कंपनी का वीडा स्कूटर मिलेगा। 

विज्ञापन
AVP Falcons-Mangalyatan Marvels won in Amar Ujala Premier League
विजडम वॉरियर्स के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच देते सागर मंगला - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला प्रीमियर लीग में एवीपी फॉलकन ने पावना को और मंगलायतन मार्वल्स ने माधवास जायंट्स को हरा दिया है। टूर्नामेंट विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।  

विज्ञापन


22 जून को आगरा रोड स्थित ईडन पार्क में खेले गए मैच में एवीपी फॉलकन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। फॉलकन ने निर्धारित 20 ओवर मैच में 7 विकेट पर 195 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज चिराग शर्मा (47 रन) ने और वसीम (22 रन) ने टीम को ठोस शुरुआत दी। अभि ठाकुर ने 41 रन, आदित्य सारस्वत ने 35 रन बनाए। पावना के गेंदबाज तरुण उपाध्याय ने तीन और गजेंद्र शर्मा ने दो विकेट चटकाए। 
विज्ञापन

अमर उजाला प्रीमियर लीग में मंगलायतन  मार्बल्स के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच देते विजय यादव साथ में मयंक प्रताप सिंह प्रोफेसर सौरभ कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में उतरी पावना टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहला विकेट पहले ओवर में ही गिर गया। मगर दूसरी छोर पर टिके जैब रहमान (97 रन) ने तेजी से रन बटोर रहे थे, लेकिन दूसरी छोर पर निरंतर विकेट गिर रहे थे। फॉलकन के गेंदबाजों ने पावना के मध्यक्रम बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। निर्धारित ओवर में टीम 9 विकेट पर 168 रन बना सकी। पावना यह मैच 27 रन से हार गई। फॉलकन के आदित्य ने तीन और अमित व अभि ने दो-दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच अभि ठाकुर और फाइटर ऑफ द मैच जैब रहमान को चुना गया।

दूसरा मैच मंगलायतन मार्वल्स और माधवास जायंट्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मार्वल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाए। चेतन सिंह ने 38 रन, वरुण अग्रवाल ने 37 रन, अजयवीर ने 36 रन की पारी खेली। जायंट्स के गेंदबाज गौरांग प्रजापति ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में उतरी जायंट्स की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। पूरी टीम 19.3 ओवर में 163 रन पर सिमट गई। मोहित ने 34 रन, हृदेश सारस्वत ने 37 और रोहित शर्मा ने 21 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहे। जायंट्स के गेंदबाज रोहित चौधरी ने 4 ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट चटकाए। प्रथम और अजयवीर ने दो-दो विकेट झटके। 


मैन ऑफ द मैच रोहित चौधरी और फाइटर ऑफ द मैच गौरांग प्रजापति को चुना गया। पुरस्कार स्वरूप अलीगढ़ ऑटो सेंटर की तरफ से 2000 रुपये और स्काई डेक की तरफ से 1100 रुपये रेस्टोरेंट का बाउचर दिया गया। अंपायरिंग संदीप बख्श और देवेश शर्मा, कंमेंट्री प्रेम कुमार यादव, स्कोरिंग राहुल वर्मा ने की। इस अवसर पर स्वप्निल जैन, मोहम्मद ईरान, मुताहिर जैदी, निशांत सिंघल, प्रो. सौरभ कुमार, मयंक प्रताप सिंह, पुष्कर राठौर, राहुल कुमार, सौरभ चौधरी,  विजय यादव, प्रहलाद अग्रवाल, त्रिलोकीनाथ वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। 
अमर उजाला प्रीमियर लीग में माधवास जॉइंट्स के खिलाड़ी को फाइटर ऑफ द मैच देते मयंक प्रताप  सिंह सौरभ कुमार साथ में विजय यादव।
टीम पर होगी रुपयों की बारिश
विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। उप विजेता टीम को  71 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट होने वाले खिलाड़ी को हीरो कंपनी का वीडा स्कूटर मिलेगा। 

ये हैं सहयोगी

  • लीग की सहयोगी : मंगलायतन यूनिवर्सिटी
  • इन एसोसिएशन विद : ओजोन सिटी
  • पावर्डबाई : सांगवान सिटी
  • हेल्थ पार्टनर : अभिश्री हॉस्पिटल
  • आउटडोर पार्टनर : एमकेजी मीडिया
  • फूड पार्टनर : मिल्क बार
  • गिफ्ट पार्टनर : अलीगढ़ ऑटो सेंटर
  • लीग क्यूरेटर : ट्रिपल एसजी 

अमर उजाला प्रीमियर लीग में मंगलायतन मार्बल्स के खिलाड़ी को 5 विकेट लेने पर बॉल देकर  सम्मानित करते प्रोफेसर सौरभ कुमार मयंक प्रताप सिंह
आज के मैच

  • विजडम बनाम रसिक इन्फ्रा 
  • स्काई डेक मास्टर्स बनाम पावना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed