{"_id":"60312cd807a7166d1051b0c1","slug":"aviation-minister-of-uttar-pradesh-nand-gopal-gupta-nandi-announce-flights-should-be-started-by-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: उड्डयन मंत्री नंदी दे गए फरमान, अप्रैल तक हर हाल में शुरू की जाए उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: उड्डयन मंत्री नंदी दे गए फरमान, अप्रैल तक हर हाल में शुरू की जाए उड़ान
Sat, 20 Feb 2021 09:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के लोगों को अप्रैल में हवाई सफर करने का मौका मिलने की संभावना है। शनिवार को जिले में आए प्रदेश के नागरिक उड्डयन, राजनैतिक पेंशन व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी इस बात की ओर इशारा कर गए। उन्होंने 31 मार्च तक धनीपुर हवाई पट्टी के सभी कार्यों को मानकों के हिसाब से कराने का निर्देश जिले के अधिकारियों को दिया है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि अप्रैल तक हवाई उड़ान शुरू करने के लिए तैयार रहें।
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता लखनऊ के अमोसी एयरपोर्ट से हवाई मार्ग के जरिये धनीपुर हवाई पट्टी पहुंचे। वैसे तो उनको नौ बजे ही पहुंचना था। मगर, मौसम साफ न होने के चलते उड़ान में देरी हो गई। वह साढ़े ग्यारह बजे हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां पहुंचकर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण प्रक्रिया के बारे में अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही अभी तक हुए कार्य की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर और जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के नजदीक बसे अलीगढ़ के विकास को प्राथमिकता पर रख सीएम ने यहां डिफेंस कॉरिडोर के छह नोड्स में से एक बनाया है। अब यहीं से बहुत जल्द ही हवाई यात्रा की भी शुरुआत हो सकेगी। इससे औद्योगिक क्षेत्र को पंख लगेंगे।
विज्ञापन
हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी करेगा हवाई जहाज की यात्रा
उन्होंने दावा किया कि अलीगढ़ का हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज की यात्रा करेगा। सब उड़ें-सब जुड़ें, उड़े देश का हर नागरिक। इस नारे को धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण में जो भी समस्याएं एवं बाधाएं आ रही थीं। उन्हें समाप्त कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने लाएं। एटीसी टावर, टर्मिनल बिल्डिंग, कूलिंग पिट एवं फायर पिट, पार्किंग के निर्माण को 31 मार्च तक पूर्ण कराएं। उन्होंने बताया कि धनीपुर हवाई पट्टी में कुछ इमारतों की ऊंचाई को कम कर मानक के अनुरूप बनाया जाए।
बरेली में 8 मार्च से शुरू हो जाएगी फ्लाइट सेवा
वहीं, नागरिक उड्डयन सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बरेली में 8 मार्च से फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद सरकार का अगला लक्ष्य छोटे एयरपोर्ट जैसे अलीगढ, आजमगढ़, श्रावस्ती, मुरादाबाद सहित चित्रकूट एवं सोनभद्र से हवाई यात्रा शुरू करना है। जिस पर बड़ी तेजी के साथ कार्य चल रहा है। सभी एयरपोर्ट के लिए डीजीसीए से लाइसेंस प्राप्त कर लिया जाएगा। अलीगढ़ से देश की राजधानी लखनऊ एवं अन्य बड़े शहरों के लिए घरेलू उड़ानें शुरू होंगी।
एयरपोर्ट निर्माण एवं विस्तारीकरण के बारे में किया विचार-विमर्श
इसके साथ ही मंत्री और सचिव ने चारों फ्लाइंग क्लब के सदस्यों के साथ भी बैठक कर एयरपोर्ट निर्माण एवं विस्तारीकरण के बारे में विचार-विमर्श किया। बैठक में मंडलायुक्त गौरव दयाल, नगर आयुक्त प्रेम रंजन, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, एसीएम द्वितीय रंजीत कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीआरएनएन हरिओम शर्मा सहित भारत सरकार उड्डयन मंत्रालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सर्किट हाउस में इंतजार करते रह गए अधिकारी व पार्टी पदाधिकारी
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता को धनीपुर हवाई पट्टी से सर्किट हाउस पहुंचकर अपने अधीन अन्य विभाग जैसे अल्पसंख्यक, सरकारी पेंशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा करनी थी। मगर, उड़ान में देरी के चलते यह कार्यक्रम अंतिम मौके पर रद्द हो गया। इधर, पार्टी के पदाधिकारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ भी उनकी मुलाकात सर्किट हाउस में प्रस्तावित थी। मगर, ऐसा नहीं हो सका। सिर्फ बीजेपी जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, विशाल गर्ग एवं अन्य जनप्रतिनिधि हवाई पट्टी पर ही पहुंच गए। वहां उन्होंने ही मंत्री का स्वागत किया और वार्ता की।