फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Auto Driver Dies Following Dispute Over Money; Murder Alleged

Aligarh News: रुपयों के विवाद के बाद ऑटो चालक की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 27 May 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Auto Driver Dies Following Dispute Over Money; Murder Alleged
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला मधुमिल में सोमवार देर रात रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के बाद 40 वर्षीय ऑटो चालक यामीन पुत्र जलाल खां की मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन







पुलिस के मुताबिक यामीन पड़ोस के ही एक युवक का ऑटो किराए पर चलाता था। आरोपी की मां द्वारा ऑटो बुकिंग के 1700 रुपये बकाया थे। जब यामीन का भतीजा आमिर रुपये मांगने गया, तो विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन




आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने यामीन के पेट में लात मार दी, जिससे वह बेहोश हो गया। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी बताया गया है। सीओ द्वितीय धनंजय कुमार के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed