{"_id":"61b2568390a3b62980191242","slug":"authority-s-team-seals-eight-illegal-constructions-city-office-news-ali2801754162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः प्राधिकरण की टीम ने आठ अवैध निर्माणों पर लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः प्राधिकरण की टीम ने आठ अवैध निर्माणों पर लगाई सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों अलीगढ़ विकास प्राधिकरण एक्शन के मूंड़ में है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण टीम ने क्वार्सी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बिना नक्शा पास कराए किए गए आठ अवैध निर्माण सील कर दिए।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने सर्वप्रथम पटवारी नगला स्थित एन्क्लेव कॉलोनी में डॉ. मिनहाल द्वारा करीब 300 वर्ग गज क्षेत्रफल में बिना मानचित्र पास कराए भूतल व दो मंजिला भवन को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने मंजूरगढ़ी बरौली बाईपास में इस्लाम द्वारा 300 वर्ग गज क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बेसमेंट व भूतल के निर्माण को सील किया गया।
यहां से टीम मोनार्क अपार्टमेंट के सामने टीचर्स कॉलोनी में पहुंची। यहां पर बिना नक्शे 250 वर्ग गज क्षेत्रफल में बनी तीन दुकानों को सील कर दिया गया। यहां से टीम क्वार्सी बाईपास पर आदिसा मस्जिद के सामने पहुंची। यहां पर 250 वर्ग गज क्षेत्रफल में इक्तजार खां द्वारा बिना नक्शे पास बनाए गए एक मंजिला भवन को सील कर दिया गया। यहां से टीम इसी क्षेत्र के आतिक अहमद के निर्माण पर पहुंची। यहां पर बिना नक्शे 400 वर्ग गज क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने रामघाट कल्याण मार्ग पर तालसपुर में 500 वर्ग गज क्षेत्र में प्रिंस वार्ष्णेय द्वारा बनाए गए नौ अलग-अलग फ्लैट को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम पीएसी के निकट गौरव चौधरी द्वारा देवसैनी में किए गए निर्माण पर पहुंची। यहां पर 600 वर्ग गज क्षेत्र में बिना नक्शा पास बनाए गए चार अलग-अलग निर्माणों को सील कर दिया गया। अंत में टीम ने अवंतिका फेस 1 में 300 वर्ग गज क्षेत्र में बिना नक्शा किए गए अवैध निर्माण पर पहुंची। यहां नक्शे के खिलाफ किए गए निर्माण को सील कर दिया गया। इस मौके पर सहायक अभियंता केदारराम, मनोज शर्मा, डीएन वर्मा, श्यामवीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।