{"_id":"6967f0c1f11fdf6e83076d80","slug":"authorities-are-preparing-to-announce-a-reward-of-one-lakh-rupees-each-for-the-three-shooter-brothers-aligarh-news-c-2-gur1004-885431-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तीनों शूटर भाइयों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तीनों शूटर भाइयों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित करने की तैयारी
विज्ञापन
एएमयू में शिक्षक राव दानिश हत्याकांड में शामिल हिस्ट्रीशीटर शूटर भाइयों जुबैर, यासिर व फहद पर इनाम पचास हजार से बढ़ाकर एक-एक लाख करने की कवायद तेज हो गई है। एसएसपी स्तर से इनामी राशि बढ़ाए जाने की संस्तुति रिपोर्ट एडीजी जोन को भेज दी गई है।
संकेत हैं कि एक दो दिन में इनाम बढ़ जाएगा। वहीं, जिला पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ व दिल्ली की एजेंसियां भी धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास तेज किए हुए हैं।
अमीर निशा सिविल लाइंस के राव दानिश अली की 24 दिसंबर को एएमयू लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हत्या में दिल्ली के ओखला इलाके में रह रहे मूल बरला नौशा के हिस्ट्रीशीटर शूटर भाइयों यासिर, फहद व जुबैर की भूमिका सामने आई।
तीनों ने साजिश रचकर दानिश की मुखबिरी के संदेह में हत्या की है। इस मामले में तीनों के हत्या में मददगार रहे दानिश के पड़ोसी मित्र सलमान कुर्ते वाला को जेल भेजा गया है। दानिश मुरादाबाद ठाकुरद्वारा के एक पूर्व विधायक का दामाद था।
विज्ञापन
टीमें दिल्ली में लगातार तीनों की तलाश में डेरा डाले हैं। इन तीनों के संभावित ठिकानों की किलेबंदी कर रखी है। ताकि वहां से निकलकर सरेंडर करने न पहुंच जाएं। एसएसपी नीरज जादौन बताते हैं कि इनाम बढ़ाने संबंधी रिपोर्ट भेज दी गई है। बाकी टीमों के प्रयास जारी हैं।