फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Auction of plot in Transport Nagar in Aligarh in August

Aligarh Development Authority: ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड की नीलामी अगस्त में, तैयारियां शुरू

Tue, 23 Jul 2024 04:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Jul 2024 04:06 PM IST
सार

एडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का निर्णय लिया था, जिसमें कारोबारियों को भूखंड का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा रहा है। ई-नीलामी में कोई भी शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
Auction of plot in Transport Nagar in Aligarh in August
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंडों की नीलामी अगस्त में होगी। ई-नीलामी के जरिये भूखंड बेचे जाएंगे। एडीए ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अगस्त में प्रस्तावित एडीए की बोर्ड बैठक में 85 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंडों की नीलामी किए जाने की तिथि निर्धारित की जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर में खाली 302 भूखंड की भी नीलामी होगी। एडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का निर्णय लिया था, जिसमें कारोबारियों को भूखंड का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा रहा है। ई-नीलामी में कोई भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन


एडीए के अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में विकास कार्य की गति जिस तरह तेज होनी चाहिए, वह उस तरह नहीं है, जो काम जून में हो जाना चाहिए, वह जुलाई में भी नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ठेकेदार दोषी हैं, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। कुछ ठेकेदारों के पास नोटिस भी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed