फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam 2025 in Aligarh

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025: आज अलीगढ़ में, 1155 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, ऐसे पहुंचे केंद्र पर

Sun, 09 Nov 2025 12:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 09 Nov 2025 12:43 AM IST
सार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र और आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। प्रवेशपत्र और आधार कार्ड से मिलान करने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam 2025 in Aligarh
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 9 नवंबर को ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में होगी। परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के 1155 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। 

विज्ञापन


परीक्षा में कक्षा नौ के 270, 10वीं के 274, कक्षा 11 के 424 और 12वीं के 187 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र और आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। प्रवेशपत्र और आधार कार्ड से मिलान करने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन

परीक्षार्थियों को केंद्र पर सुबह 10 बजे तक पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेशपत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। अपने साथ नीले और काले रंग का बॉल पेन लाएं। -श्याम कुंतैल, केंद्र व्यवस्थापक, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र पर ऐसे पहुंचे 

  • अलीगढ़ शहर की तरफ से आने वाले परीक्षार्थी क्वार्सी चौराहा से रामघाट मार्ग की ओर आएं। चौराहा से करीब 800 मीटर दूरी पर दाहिनी ओर गीतांजलि हॉस्पिटल है। उसके बराबर सड़क से शंकर विहार कॉलोनी स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल केंद्र पहुंचे।  
  • अतरौली की तरफ की से आने वाले परीक्षार्थी 38वीं वाहिनी पीएसी से क्वार्सी चौराहा की ओर आएं। पीएसी से 500 मीटर दूरी पर बायीं ओर गीतांजलि हॉस्पिटल है। उसके बराबर सड़क से शंकर विहार कॉलोनी स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed