{"_id":"6566451ce8b67112bf0c3db9","slug":"attempt-to-snatch-the-bag-from-shake-scooty-snatched-from-businessman-aligarh-news-c-2-ali1009-267596-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला से बैग छीनने का प्रयास, व्यापारी से स्कूटी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला से बैग छीनने का प्रयास, व्यापारी से स्कूटी छीनी
विज्ञापन
महानगर के थाना देहली गेट क्षेत्र में अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में स्कूटी पर शौहर के साथ जा रही महिला का बैग छीनने का असफल प्रयास किया। इस प्रयास में दंपती की स्कूटी गिर गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक छोड़कर भाग छूटे। इस दौरान बदमाश गूलर रोड पर एक कारोबारी को तमंचा दिखाकर उसकी स्कूटी छीनकर ले गए। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
उधर, इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में लोग थाना देहलीगेट पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। वे कार्रवाई की मांग करने लगे। पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है। कनवरीगंज निवासी मोहम्मद फारूख का बेटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मामूद नगर में रहता है। बेटे से मिलने को मोहम्मद फारूख पत्नी जीनत के साथ स्कूटी से गए थे। देर रात दोनों वापस आ रहे थे।
जैसे ही वे कनवरीगंज में पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने जीनत के हाथ में लगे बैग को छीन लिया। छीना-झपटी में स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। बैग की तनी टूट गई। लोगों को आता देख बदमाश ओरियंटल वाली गली के रास्ते से गूलर रोड पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, एक कार्यक्रम में भाग लेकर आ रहे छिपैटी मार्केट निवासी कुलदीप अग्रवाल को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया, फिर उनकी स्कूटी छीनकर कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट की ओर भागने में सफल रहे। सीओ प्रथम के अनुसार घटना को लेकर इलाके भर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा मौके पर छोड़ी गई अपाचे बाइक के नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।