फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to rob the electricity workers

अलीगढ़ : बिजली कर्मचारियों से दिनदहाड़े लूट की कोशिश

Thu, 17 Mar 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob the electricity workers
महानगर के रोरावर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नादा पुल के पास विद्युत विभाग का 20 लाख रुपया लेकर जा रही गाड़ी से बाइक सवारों ने लूट की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद वह सकुशल विद्युत खंड कार्यालय पहुंच गया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से देर रात तक जांच में जुटी थी। घटना के मूल में गाड़ी चालक से जुड़ा कर्जे का विवाद निकलकर आ रहा है।
विज्ञापन

इस घटना के संबंध में गूलर रोड विद्युत खंड कार्यालय के एसडीओ कर्मवीर सिंह की ओर से रोरावर थाने में तहरीर दी गई है, जिसमें कहा गया है कि शाम करीब चार बजे गूलर रोड बिजलीघर से कैशियर संजू कुमार, शांति निकेतन कैशियर से रमेश चंद्र, डी सेंटर से कैशियर दिनेश कुमार व वीरेंद्र सिंह विद्युत वसूली का करीब 20 लाख रुपया लेकर सरकारी वाहन संख्या यूपी 81 सीएन 4128 के से एलमपुर खंड कार्यालय जा रहे थे। इस वाहन को सतेंद्र कुमार चला रहे थे। वहीं इस वाहन में गार्ड भी सवार था। मगर वह किसी काम के चलते खैर रोड पर रास्ते में उतर गया। इसके बाद वाहन में सवार पांचों लोग जैसे ही आगे बढ़े तो नादा पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया और एबी गार्डन गेस्ट हाउस के सामने ओवरटेक कर रुकवाने का प्रयास किया। मगर चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर गिरा दिया और खुद आगे बढ़ गया। तत्काल सूचना पर खुद एसडीओ व इलाका पुलिस पहुंच गई। मौके पर सीओ प्रथम राघवेंद्र भी आ गए। देर शाम तक जांच पड़ताल की जाती रही। सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में मामला ड्राइवर से जुड़ा कर्ज का विवाद समझ में आ रहा है। सीओ प्रथम के अनुसार अभी तक की जांच व पूछताछ में यह उजागर हुआ है कि दो लोग कैद पाए गए हैं। वे कौन थे, इसकी जांच की ज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed