फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to rob a jeweler, shot in protest

Aligarh: दुकान बंद कर जा रहे ज्वेलर से लूट का प्रयास, विरोध में मारी गोली, घायल, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 22 Sep 2024 10:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 10:21 PM IST
सार

रिंकू वर्मा के अनुसार देर शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर ताले लगा कर जा रहा थ। जैसे ही वे इंद्रा नगर खैर रोड पर शेरा ट्रांसपोर्ट के पास पहुंचे तभी वही अपाचे सवार युवक जो चेहरे को मास्क से ढ़के हुए था आया और गोली चला दी।

विज्ञापन
Attempt to rob a jeweler, shot in protest
घायल ज्वेलर का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना देहलीगेट क्षेत्र के गोंडा मोड़ के पास 22 सितंबर देर शाम दुकान बंद कर बाजार जा रहे एक ज्वेलर को अपाचे बाइक सवार हमलावर ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली ज्वेलर के कान के कान से पार निकल गई है। घायल को पुलिस ने उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है । 

विज्ञापन


थाना देहलीगेट क्षेत्र के खैर रोड गोंडा मोड़ निवासी रिंकू वर्मा की ज्वेलर की दुकान है। रिंकू वर्मा के अनुसार देर शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर ताले लगा रहे थे। तभी नीले रंग की अपाचे बाइक सवार एक युवक आया और उनसे एक ब्रेसलेट दिखाने को कहा। रिंकू वर्मा ने कहा कि अब दुकान बंद हो गई है, अब कल सुबह आना। स्कूटी लेकर वे बाजार की ओर सामान लेकर जा रहे थे। 
विज्ञापन


जैसे ही वे इंद्रा नगर खैर रोड पर शेरा ट्रांसपोर्ट के पास पहुंचे तभी वही अपाचे सवार युवक जो चेहरे को मास्क से ढ़के हुए था आया और उसे रोककर कान के पास तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली बांये कान के पार निकल गई। रिेंकू वर्मा के अनुसार उनके शोर मचाने पर हमलावर गाली देकर यह कहते हुए भाग निकला कि आज तो बच गया अब फिर देखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू वर्मा के अनुसार उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। बाइक सवार लुटेरा पहले दुकान पर उनकी रैकी करने आया था। फिर लूटपाट के उद्देश्य से उसे रोका गया। लूट में विफल रहने पर उस पर गोली चला दी। घटना की जानकारी पर सीओ प्रथम अभय पांडे व देहलीगेट पुलिस आ गई। उन्होंने घायल ज्वैलर से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। फिर उपचार को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से ज्वैलर को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 


इस संबंध में सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि घटनास्थल के पास किसी ने न तो गोली चलने की आवाज सुनी न ही किसी ने हमलावर को देखा है। पीड़ित के बताए गए हुलिए के आधार पर अपाचे बाइक सवार हमलावर की तलाश में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed