फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to kidnap former MLA granddaughter in Atrauli

Aligarh: पूर्व विधायक की नातिन के अपहरण की कोशिश, ट्यूशन पढ़कर आ रही थीं चार बच्चियां, तभी हुआ यह

Mon, 13 May 2024 11:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 11:25 PM IST
सार

एक बाइक सवार व्यक्ति बसुआ वाले मंदिर के निकट ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के घर पहुंचा और पूछा कि शाकिब अनवार खां का बेटा आपके यहां ट्यूशन पढ़ता है क्या? तो शिक्षक ने बताया कि बेटा नहीं उनकी बेटी ट्यूशन पढ़ने आती है। इसके बाद बाइक सवार वहां से चला गया और रास्ते में बच्ची के लौटने का इंतजार करने लगा। 

विज्ञापन
Attempt to kidnap former MLA granddaughter in Atrauli
सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक सवार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ जनपद के अतरौली नगर में 13 मई शाम ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही अतरौली के पूर्व विधायक डॉ. अनवार खां की आठ साल की नातिन का बाइक सवार अपहरण करने का प्रयास किया। बच्चियों के शोर मचाने पर बाइक सवार भाग गया। इस घटना से कस्बे व पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की शिनाख्त करने में जुटी है। बदमाश का चेहरा व बाइक सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद से बच्चियां डरी हुई हैं। 

विज्ञापन


अतरौली के पूर्व विधायक डॉ. अनवार खां के दूसरे नंबर के बेटे शाकिब अनवार खां की 12 साल की बेटी अलीगढ के एक स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ती है। बेटी कुछ अन्य छात्राओं के साथ अतरौली के बसुआ वाले मंदिर के निकट ट्यूशन पढ़ती है। 13 मई शाम को एक बाइक सवार व्यक्ति बसुआ वाले मंदिर के निकट ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के घर पहुंचा और पूछा कि शाकिब अनवार खां का बेटा आपके यहां ट्यूशन पढ़ता है क्या? तो शिक्षक ने बताया कि बेटा नहीं उनकी बेटी ट्यूशन पढ़ने आती है। इसके बाद बाइक सवार वहां से चला गया और रास्ते में बच्ची के लौटने का इंतजार करने लगा। 
विज्ञापन


करीब 5.05 बजे चार छात्राएं ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रहीं थीं, तभी बाइक सवार उनके पास आया और बेटी का नाम लेकर कहा कि बाइक पर बैठो जल्दी, तुम्हारे पापा ने घर बुलाया है। छात्रा ने साथ जाने से इंकार कर दिया तो वह जबरन उसे उठाकर ले जाने की कोशिश करने लगा। अन्य छात्राओं ने शोर मचाया तो वहां काम कर रही एक महिला डंडा लेकर दौड़ पड़ी तो बाइक सवार भाग गया। अपहरण के प्रयास की सूचना से कस्बे में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले गए। जिसमें एक संदिग्ध दिखा जिसकी पहचान की जा रही है। शाकिब अनवार खां वर्ष 2012 में अतरौली से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिली है। परिजन बच्ची को उठाकर ले जाने की कोशिश का आरोप लगा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों व अन्य पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।- मो. अकमल खां, सीओ 


हमारा परिवार राजनीति में जरूर है, लेकिन हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। बच्ची की साथ इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है। घटना का खुलासा होना चाहिए।- शाकिब अनवार खां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed