फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to cut SBI ATM in Aligarh Dhanipur Mandi Aligarh

Aligarh: एटीएम काटते समय बजा सायरन, हाथरस का एक आरोपी दबोचा, दो साथी भागे, काटने के उपकरण भी बरामद

Sun, 30 Nov 2025 01:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 01:19 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपी की पहचान हाथरस सिकंदराराऊ के गांव छोटी जिरौली के रामस्वरूप के रूप में हुई। उसके पास से एटीएम काटने के उपकरणों के अलावा एक बाइक भी बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई।

विज्ञापन
Attempt to cut SBI ATM in Aligarh Dhanipur Mandi Aligarh
पकड़ा गया आरोपी, एटीएम काटने के उपकरण भी बरामद - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के धनीपुर मंडी परिसर में 28 नवंबर रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम काटने की कोशिश की गई, लेकिन वहां सायरन बजते ही इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग गए। पकड़े गए आरोपी से एटीएम काटने संबंधी उपकरण भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटनाक्रम रात करीब डेढ़ बजे के आसपास का है। महुआ खेड़ा क्षेत्र में धनीपुर मंडी परिसर में अचानक एसबीआई के एटीएम का सायरन बज उठा। सायरन बजने की सूचना मंडी गार्ड की ओर से इलाका पुलिस को दी गई। इस बीच वहां महुआ खेड़ा की रात्रि गश्त कर रही बीटा टीम पहुंच गई। पुलिस ने वहां से भागते समय एक व्यक्ति को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान हाथरस सिकंदराराऊ के गांव छोटी जिरौली के रामस्वरूप के रूप में हुई। उसके पास से एटीएम काटने के उपकरणों के अलावा एक बाइक भी बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई। उसने अपने दो साथियों करन व विजय के नाम भी बताए। उनकी तलाश में टीम लग गई हैं। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार के अनुसार आरोपी पर पहले से सिकंदराराऊ में भी एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed