{"_id":"66354729299282ddf70d15c4","slug":"attacking-bull-dies-villagers-get-relief-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100607-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हमलावर सांड़ की मौत, ग्रामीणों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हमलावर सांड़ की मौत, ग्रामीणों को मिली राहत
Sat, 04 May 2024 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 04 May 2024 01:50 AM IST
सार
डरे ग्रामीणों ने महिला, बुजुर्ग और छोटे बच्चों को घरों से निकलने से रोक दिया था। जरूरी काम पर ही लाठियां लेकर घरों से निकल रहे थे। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव जाल लगाकर सांड़ का पकड़ने की नाकाम कोशिश की। देर शाम ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर टीम ने सांड़ को बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। बेहोशी की हालत में देर रात सांड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुभिया में सांड़ की मौत के बाद मौके पर पशु चिकित्सक टीम के साथ मौजूद ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
दो दिन से गांव दुभिया बंजारा में पालतू पशुओं पर हमला कर रहे सांड़ की 2 मई की देर रात बेहोशी के दौरान मौत हो गई। पशु चिकित्सक ने उसका पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद जेसीबी के जरिये गड्ढा खुदवाकर उसे दफना दिया गया। सांड़ की मौत पर ग्रामीणों ने राहत मिलने की बात कही।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने 1 मई को पशु चिकित्सा विभाग, पुलिस और खंड विकास अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि सुबह से एक सांड़ उनके मवेशियों पर हमला कर रहा है। 2 मई की सुबह एक पशुपालक के घर के पास पेड़ के नीचे बंधी भैंस पर हमला कर अधमरा कर दिया, जिससे कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। कई अन्य पशुओं को भी हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
इससे डरे ग्रामीणों ने महिला, बुजुर्ग और छोटे बच्चों को घरों से निकलने से रोक दिया था। जरूरी काम पर ही लाठियां लेकर घरों से निकल रहे थे। 2 मई को पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव जाल लगाकर सांड़ का पकड़ने की नाकाम कोशिश की। देर शाम ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर टीम ने सांड़ को बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। बेहोशी की हालत में देर रात सांड़ की मौत हो गई। क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार सांड़ के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद दफन कराया गया है।
विज्ञापन