फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   attackers beat up the inspector who was returning after investigation

Aligarh: विवेचना कर लौटर रहे दरोगा को हमलावरों ने पीटा, मुकदमा दर्ज, धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित

Sun, 06 Oct 2024 10:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 10:29 PM IST
सार

रामकुमार देर शाम एक विवेचना के संबंध में गांव पला जरारा गए थे, वहां से देर रात वह वापस लौट रहे थे। रास्ते में नहर की पटरी पर पहुंचे तो वहां उन्हें बाइक लेकर खड़े तीन युवक मिले, रामकुमार ने उन्हें टोकते हुए वहां से जाने के लिए कहा और आगे बढ़ गए। वह कुछ दूर ही गए थे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर युवकों ने उन्हें धक्का दे दिया और गिरते ही उन्हें पीटने लगे।

विज्ञापन
attackers beat up the inspector who was returning after investigation
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैर कोतवाली क्षेत्र में 5 अक्टूबर रात एक गांव विवेचना कर लौट रहे दरोगा पर तीन-चार लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें बाइक सहित धक्का देकर गिरा दिया और उसके बाद उन्हें पीटा। इस दौरान खेतों से किसानों का आता देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई गई हैं। इनमें एक टीम एसओजी की भी है। 

विज्ञापन


हमलावर रास्ते में खड़े होकर शराब पी रहे थे और दरोगा के टोकने पर हमला करने की बात कही जा रही है। घायल दरोगा रामकुमार तोमर थाना खैर पर तैनात है और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर  ले जाया गया। रामकुमार 5 अक्टूबर देर शाम एक विवेचना के संबंध में गांव पला जरारा गए थे, वहां से देर रात वह वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


रास्ते में नहर की पटरी पर पहुंचे तो वहां उन्हें बाइक लेकर खड़े तीन युवक मिले, रामकुमार ने उन्हें टोकते हुए वहां से जाने के लिए कहा और आगे बढ़ गए। वह कुछ दूर ही गए थे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर युवकों ने उन्हें धक्का दे दिया और गिरते ही उन्हें पीटने लगे। दरोगा ने बचाव में शोर मचाया तो राहगीरों व खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर वहां से भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। उनकी तलाश शुरू कर दी है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खैर कोतवाली में तैनात दरोगा रामकुमार तोमर विवेचना कर थाने वापस आ रहे थे। तभी तीन बाइक सवारों ने शराब पीने से टोकने पर उन्हें धक्का दे दिया और उनके साथ मारपीट कर दी। इस मामले में दरोगा की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरोगा के हमलावरों की तलाश के लिए एसओजी व थाने की दो टीमों सहित तीन टीमें गठित की गई हैं, जल्द पकड़ा जाएगा।- मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed