{"_id":"60e35bd08ebc3e9e943e3797","slug":"attack-on-bjp-vice-president-who-went-for-walk-in-the-park-city-office-news-ali2673669199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में टहलने गए भाजपा उपाध्यक्ष पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में टहलने गए भाजपा उपाध्यक्ष पर हमला
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र की ज्ञानसरोवर-मानसरोवर कालोनी के तिकोना पार्क में सोमवार सुबह भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयदीप गौड़ व सेवानिवृत्त पीसीएस विमल अग्रवाल में झगड़ा हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में जयदीप के चोट आ गई। इस खबर पर तमाम भाजपाई एकत्रित हो गए और विमल अग्रवाल के खिलाफ क्वार्सी में हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। झगड़े के मूल में पार्क में स्कूटी घुमाने का विवाद बताया गया है। वहीं, विमल अग्रवाल की ओर से भी तहरीर दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है।
ज्ञान सरोवर निवासी जयदीप गौड़ रोजाना की तरह सुबह पार्क में टहलने गए थे। तभी उन्होंने देखा कि कॉलोनी में ही रहने वाले सेवानिवृत्त पीसीएस और यहां सिटी मजिस्ट्रेट रहे विमल अग्रवाल स्कूटी पार्क में घुमा रहे हैं। आरोप है कि जयदीप ने जब उन्हें टोका कि यहां बच्चे भी टहल रहे हैं। स्कूटी पार्क के अंदर घूमना उचित नहीं है। इसी बात पर विमल अग्रवाल उग्र हो गए और दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। जयदीप का आरोप है कि इसी बीच विमल अग्रवाल ने मारपीट करते हुए किसी धारदार वस्तु से उनकी कनपटी पर प्रहार किया, जिससे उनके गंभीर चोट आ गई और कान से सुनाई देना बंद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया।
झगड़े की खबर पर क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। बाद में तमाम भाजपाई एकत्रित होकर जयदीप के संग क्वार्सी थाने पहुंचे। जहां तहरीर के आधार पर विमल अग्रवाल के खिलाफ हमला आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं जयदीप का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस मौके पर विधायक अनिल पाराशर, भाजपा नेता सुनील पांडेय आदि तमाम लोग मौजूद रहे। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह के अनुसार मारपीट में जयदीप के चोट आई है, उनका मुकदमा दर्ज किया गया है। विमल अग्रवाल की ओर से भी तहरीर दी गई है, जिसमें अभद्रता हाथापाई का आरोप है। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसा झगड़ा नहीं हुआ, खुन्नस निकाल रहे जयदीप
इसे लेकर जब विमल अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे स्कूटी चार्ज न होने पर पार्क में घुमा रहे थे। इसी दौरान जयदीप ने विवाद की शुरुआत की। इतना कोई झगड़ा नहीं हुआ, जैसा आरोप लगाया जा रहा है। अब वे कुछ भी लिखवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि चूंकि मैं यहां तैनात रहा हूं। एक मर्तबा इनके खिलाफ कार्रवाई कराई थी। इसी खुन्नस में मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। हमने भी अपनी ओर से तहरीर दी है।