फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Assistant Professor exam held at 17 centers in Aligarh

UPPSC: अलीगढ़ में 17 केंद्रों पर सहायक आचार्य परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 55.75 फीसदी परीक्षार्थी हुए उपस्थित

Sun, 31 May 2026 03:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 31 May 2026 03:19 PM IST
सार

सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरों और कड़े सुरक्षा घेरे के बीच शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा छूटने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन
Assistant Professor exam held at 17 centers in Aligarh
सहायक आचार्य-राजकीय महाविद्यालय प्रारंभिक परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक आचार्य-राजकीय महाविद्यालय प्रारंभिक परीक्षा 2025 रविवार को अलीगढ़ विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच एक सत्र में परीक्षा आयोजित की गई।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 7,741 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,316 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,425 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले में कुल उपस्थिति 55.75 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


प्रमुख केंद्रों का उपस्थिति विवरण

  • चम्पा अग्रवाल गर्ल्स इण्टर कालेज: यहाँ पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 274 उपस्थित और 206 अनुपस्थित रहे।
  •  डीएवी इण्टर कालेज (नौरंगावाद): केंद्र पर 480 में से 259 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 221 अनुपस्थित रहे।
  •  धर्म समाज महाविद्यालय:  480 परीक्षार्थियों में से 267 उपस्थित रहे, जबकि 213 ने परीक्षा छोड़ दी।
  •  श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय- इस केंद्र पर सर्वाधिक 292 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 188 अनुपस्थित दर्ज किए गए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  रघुवीर सहाय इण्टर कालेज- यहाँ भी उपस्थिति बेहतर रही, जहाँ 480 में से 284 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।


इन केंद्रों पर रही सबसे कम उपस्थिति
श्री माहेश्वर इण्टर कालेज (सासनीगेट) और श्री उदय सिंह जैन कन्या इण्टर कालेज में सबसे कम उपस्थिति रही, जहाँ दोनों ही केंद्रों पर मात्र 197-197 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरों और कड़े सुरक्षा घेरे के बीच शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा छूटने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed